Breaking Newsमुंबई

लाभ पंचमी पर महालक्ष्मी में अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग के होंगे दर्शन

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। लाभ पंचमी के अवसर पर महालक्ष्मी स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।( Labh Panchami Annakut)

टी जी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं धाकलेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्री दत्ता कोठावले ने बताया कि *14 नवंबर, शनिवार* को लाभ पंचमी के शुभ मुहूर्त पर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव यानी 56 भोग दर्शन का आयोजन होगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

56 भोग का महत्व क्या है?
मंदिर के पुजारी पंडित राजेन्द्र गौतम ने बताया कि माता यशोदा भगवान श्रीकृष्ण को दिन में 8 प्रहर भोजन कराती थीं। जब भगवान ने इंद्र का अहंकार तोड़ने के लिए 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण किया, तो वे 7 दिन भूखे रहे। इसलिए 7 दिन x 8 प्रहर = 56 भोग की परंपरा शुरू हुई।

मान्यता है कि 56 भोग के दर्शन से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती, आध्यात्मिक शांति और सुख-समृद्धि आती है। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कोई भी वैष्णव भक्त दर्शन और प्रसाद का लाभ ले सकता है।

Related Articles

Back to top button