Breaking Newsउत्तर प्रदेशधर्म

सम्मनपुर में श्रीमद् भागवत कथा, बजरंग दास महाराज की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

इनसाइट न्यूज स्टोरी

जौनपुर। बदलापुर तहसील के ग्राम सम्मनपुर में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। गांव निवासी लालासाहेब तिवारी के यहां 10 नवंबर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक बजरंग दास महाराज के मुखारविंद से हो रही अमृत वर्षा में पूरा क्षेत्र सराबोर हो गया है। (Sammanpur Bhagwat Katha)

कथा में बाल गोपाल, नटखट कन्हैया और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अद्भुत वर्णन सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं। महाराज जी जब कृष्ण जन्मोत्सव, माखन लीला और गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हैं तो पंडाल में मौजूद सैकड़ों भक्त भावातिरेक में जयकारे लगाने लगते हैं। भागवत कथा केवल कथा नहीं, जीवन जीने की कला है, इस संदेश को बजरंग दास महाराज सरल भाषा में समझा रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन में श्री आदिनाथ तिवारी, रायसाहब तिवारी, संतोष तिवारी, राम प्रवेश तिवारी, श्याम प्रवेश तिवारी, कृष्ण प्रवेश तिवारी सहित संपूर्ण तिवारी कुटुंब बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहा है। कथा की व्यवस्था में पूरा परिवार दिन-रात लगा हुआ है।

कथा सुनने के लिए केवल सम्मनपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। शाम होते ही कथा पंडाल खचाखच भर जाता है। महिलाओं में भागवत कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों का संचार होता है। भागवत कथा का समापन भंडारे के साथ होगा।

Related Articles

Back to top button