Breaking Newsक्राइममुंबई

अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर संदिग्ध पकड़ा गया, पूछताछ जारी – टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ी

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। लॉरेन गैंग की हरकतों से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। सलमान के साथ करीबी फिल्म अभिनेता लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं। इसी के चलते अक्षय कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने समीक्षा बैठक की थी जिसमें अभिनेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया।

मुंबई पुलिस के अनुसार अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर रात बंगले के आसपास घूमता देख सिक्योरिटी गार्ड्स को शक हुआ, जिसके बाद तुरंत जुहू पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह किस मकसद से बंगले के बाहर मंडरा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद हाई अलर्ट
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत है। कलाकारों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इसी के चलते मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

फिलहाल जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध के बैकग्राउंड को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button