फिर अटकी मोनोरेल, पैसेंजरों की सांसत में जान
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के बीच सोमवार को मोनोरेल फिर अटक गई। इसमें बैठे पैसेंजरों की जान सांसत में आने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। इस कारण मोनोरेल का संचालन ठप हो गया। (Monorail stuck again, passengers’ lives in danger)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 7.15 बजे सात रास्ता की तरफ जा रही मोनोरेल अचानक थम गई। मोनोरेल रेल के कांच बंद होने से यात्री परेशान हो गए। 1 घंटा 20 मिनट तक मोनो रेल में फंसे रहे। इसकी सूचना मुंबई पुलिस को मिलने के बाद यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
अंटापहिल और जीटीबी मोनो रेल स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी के कारण रुकी मोनोरेल में करीब 15- 20 यात्री मोनोरेल के अंदर फंस गए।
मुख्य नियंत्रक मोनोरेल नितेश के अनुसार 17 यात्रियों को मुंबई फायर और मोनोरेल के सहयोग से एक अन्य मोनोरेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। मोनोरेल सुबह 0850 बजे बहाल कर की गई। एक महीने में दूसरी बार मोनोरेल में आई समस्या को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
