Breaking Newsधर्म

भागवत कथा सुनकर मन के सारे मैल धुल जाते हैं: कथावाचक गोपाल कृष्णशरण महाराज

इनसाइट न्यूज स्टोरी

जौनपुर। भगवान की कथा सिर्फ सुनने की चीज नहीं, जीने की चीज है। जब कान में भागवत की धारा पड़ती है, तो हृदय में भक्ति की गंगा बहने लगती है। तनाव, चिंता और मन की शंकाएं अपने आप शांत हो जाती हैं। मन स्थिर होता है, अहंकार गलता है और मोह-माया की जंजीर टूटने लगती है।

ये अमृत वचन कहे *श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक गोपाल कृष्णशरण महाराज* ने। वे बदलापुर तहसील के *तिलवारी गांव* में आचार्य सुभाष चंद्र दुबे के आवास पर आयोजित *श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ* के तीसरे दिन व्यास पीठ से कथा कह रहे थे।

महाराज जी ने कहा – भागवत कथा वो दिव्य औषधि है, जिसके श्रवण मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। आत्मा को परमात्मा का ज्ञान होता है। जो मन काम, क्रोध, लोभ और अहंकार से भरा रहता है, वो कथा के प्रभाव से निर्मल हो जाता है।

कथा का कार्यक्रम –
यह दिव्य कथा *24 नवंबर से* प्रारंभ हुई है, जिसका समापन *30 नवंबर* को होगा। प्रतिदिन *दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे* तक कथा का रसपान कराया जा रहा है। समापन के बाद *1 दिसंबर को श्री गया जगन्नाथ जी का महाप्रसाद एवं विशाल भंडारा* आयोजित होगा।

कथा में मुख्य यजमान के रूप में अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ *गुलाबचंद दुबे, संजय दुबे तथा अरविंद दुबे* बैठकर कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजक ज्योतिषाचार्य पं सुभाष चंद्र दुबे और उनका पूरा परिवार अतिथियों के स्वागत-सत्कार में दिन-रात लगा हुआ है।

कथा में प्रतिदिन क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक कथा में भागवत कथा मर्मज्ञ आचार्य परमानंद तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कृष्णदेव दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, पूर्व प्रधानाध्यापक आदिनाथ तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे,  ओमप्रकाश तिवारी मुख्य संवाददाता दैनिक भास्कर मुंबई, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, हरिशंकर सिंह, अरुण तिवारी, रवि प्रकाश दुबे, परमात्मा सिंह, राम मूरत यादव, सूरज पांडे, विनय प्रचेता, जगदंबा सिंह, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हो चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button