Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
तुम कहां से चुनकर आए थे? वो वोटचोरी नहीं, डकैती थी”; एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। शिंदे ने कहा, “2019 में महाविकास अघाड़ी के साथ सरकार बनाना ही सबसे बड़ी वोटचोरी थी, बल्कि ये तो डकैती थी।”
दरअसल, उद्धव ठाकरे लगातार सरकार पर वोटचोरी का आरोप लगा रहे हैं। उसी पर जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, “अरे आपने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जनता ने महायुति को वोट दिया और आप मुख्यमंत्री बनने के लिए महाविकास अघाड़ी के साथ चले गए।”
शिंदे ने कहा कि जनता ने जनादेश भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दिया था, लेकिन उद्धव ठाकरे ने विचारधारा से गद्दारी कर दूसरी सरकार बना ली। यही जनता के वोट की असली चोरी है।
शिवसेना की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए बोलते हुए शिंदे ने कहा कि तुम कहां से चुन कर आए थे? मुख्यमंत्री बन गए, असली वोटचोर कौन है, ये महाराष्ट्र की जनता जानती है।




