Breaking Newsमुंबई

मुंबई में तीन स्थानों पर आग से 13 घायल, साकीनाका में 20 साल के युवक 80% जला

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई में मंगलवार को तीन बड़ी आग की घटनाओं में कुल 13 लोग घायल हो गए।  सुबह 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम की कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 के इलेक्ट्रिक डक्ट में आग लगी। धुएं से 9 लोग बेहोश हुए। घायलों में एहसान अहमद (30), 5 साल का मोहम्मद शेख, फरीना बोनो (27), एजाज अहमद (65), फरीन शेख (18), नायदा शेख (14), कलीमा साहा (45), अलीना शेख (17) और जाहिद अली शेख (55) शामिल हैं। सभी राजावाड़ी में भर्ती कर उपचार चल रहा है।
उसके बाद 8 बजेई बालकेश्वर ब्रीच कैंडी अमरसन्स स्टोर में आग लग गई हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ( Fire at Breach Kandy, Kurla sakinaka )
 शाम 6:18 बजे अंधेरी पूर्व  के साकीनाका में  खैरानी रोड पर अब्दुल रशीद कंपाउंड के स्क्रैप गोदाम में लेवल-2 की आग लगी। इसमें 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए।
घायलों में तौफीक कुरैशी (20) 80% जला गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  जाहिद कुरैशी (20) 40%, कमाल शाह (47) 40% और लालचंद गौतम (40) 10% जले हैं। इनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button