Breaking Newsमुंबई

कोहिनूर के HDIL में बिल्डिंग में आग, धुएं से 9 लोग घायल

इनसाइट न्यूज स्टोरी 
मुंबई। कुर्ला (पश्चिम) के कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में आज सुबह 6:53 बजे आग लग गई। आग बिल्डिंग के इलेक्ट्रिक डक्ट में वायरिंग और इंस्टॉलेशन में लगी थी। बिल्डिंग ग्राउंड + 12 मंजिला है। ( Fire at kurla Kohinoor HDIL Building)
BMC के फायर ब्रिगेड (MFB) कंट्रोल को सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस, बिजली कंपनी और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आग पर सुबह 7:21 बजे काबू पा लिया गया। ( Kurla Kohinoor HDIL Fire: 9 Injured Due to Smoke, Fire In Electric Duct )
इस हादसे में धुएं से दम घुटने के कारण 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायलों में 5 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों के नाम – एहसान अहमद (30), मोहम्मद शेख (5), फरीना बोनो (27), एजाज अहमद (65), फरीन शेख (18), नायदा शेख (14), कलीमा साहा (45), अलीना शेख (17) और जाहिद अली शेख (55) को पैर में चोट आई है। BMC वार्ड स्टाफ मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button