Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
मुख्यमंत्री सहायता निधि में सूखाग्रस्त किसानों के लिए 11 लाख का योगदान
द मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सीएम को सौंपा चेक

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। बोरीवली के प्रसिद्ध ‘कोरा केंद्र नवरात्रि उत्सव’ मंच पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘द मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड’ की ओर से सूखाग्रस्त किसानों की सहायता हेतु 11,00,000 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। ( Malad banks Big Help Rs 11 Lakh for Drought Farmers )
बैंक के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ( Vinod Mishra ) के नेतृत्व में बैंक ने हमेशा किसानों का साथ दिया है 2019 में भी जब इसी तरह का संकट आया था तब बैंक ने 91 लाख रुपए और 2025 में 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की थी।
विनोद मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 2026 में भी 11 लाख की आर्थिक मदद की गई। इस अवसर पर बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, विधायक योगेश सागर, बैंक अधिकारी गायकवाड़, संदीप उपाध्याय, नितीन भोईटे, संजय पराडकर, दिलेश किरवे और चंद्रेश सिंह आदि उपस्थित रहे। संकट के समय अन्नदाता की सहायता करने के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंक की सराहना की।
गौरतलब हो कि इस वर्ष कम बारिश होने के कारण राज्य के की जिलों में सूखा पड़ गया है। किसानों की फसलें बरबाद हो गई हैं। राज्य सरकार सूखा प्रभावित किसानों की सहायता कर रही है। अब निजी क्षेत्र भी किसानों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं।




