Breaking Newsमुंबई
साकीनाका आग में झुलसे 6 में से 2 की मौत, 70 घर और दुकानें हुई राख

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई के साकीनाका खैरानी रोड में देर रात लगी आग में कुल 6 लोग झुलस गए थे जिसमें से दो की मौत हो गई है। बीएमसी के अनुसार आग लगभग 4000 X 4000 स्क्वायर फीट एरिया में फैली थी। आग इतनी भीषण थी 60-,70 घर जल कर राख हो गए। (Mumbai Sakinaka Fire: L-II Blaze Destroys 60-70 Galas in 4000 Sq Ft Area, 2 Charred to Death, 4 Injured)
आग में इलेक्ट्रिक वायरिंग, गारमेंट का स्टॉक, प्लास्टिक के दाने, कबाड़, लकड़ी का फर्नीचर, खाली एरोसोल कंटेनर, LPG सिलेंडर, कई मशीनें, शटर, दरवाजे और सड़क पर खड़ी 2 बाइक और एक टेंपो जलकर खाक हो गया। यह आग 60 से 70 कमर्शियल गाला और चॉल (ग्राउंड + 1 मंजिल) में लगी थी।
फायर ब्रिगेड ने रात 12:30 बजे आग पर काबू पाया।
घायलों के नाम:*श
कुल 6 लोग झुलसे, जिनमें से 4 को फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।
1. जाहिद आबिदुल्ला कुरैशी (20 साल) – 40% जले
2. तौफिक शादीलाल कुरैशी (20 साल) – 80% जले (गंभीर)
3. लालचंद रामलखन गौतम (40 साल) – 10% जले
4. कमाल जलालुद्दीन शाह (42 साल) – 40% जले
चारों राजावाड़ी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं।
इस आग में अज्ञात लोगों के जले हुए शव बरामद हुए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




