Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में हादसों से मौत का तांडव! साढ़े छह साल में 720 मौतें, 2408 घायल

इमारतें गिरीं, आग ने ली जान, मैनहोल और पानी में डूबने से भी मौतें! RTI में हुआ खुलासा

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आपातकालीन हादसों में बड़े पैमाने पर लोगों की जान जा रही है। 2020 से सितंबर 2026 तक करीब साढ़े 6 साल में 720 लोगों की मौत हुई है और 2408 लोग घायल हुए हैं। यह खुलासा RTI कार्यकर्ता शकील अहमद शेख द्वारा मांगी गई जानकारी में हुआ है। जानकारी BMC के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के जन सूचना अधिकारी सुनील जाधव ने दी है। (Mumbai Emergency Accidents 720 Deaths in 6.5 Years RTI Reveals BMC data)

किस हादसे में कितनी मौतें:

– पेड़ और डालें गिरने से: 22 मौत, 306 घायल
– दरार/भूस्खलन: 39 मौत, 33 घायल
– घर, दीवार और इमारत का हिस्सा गिरने से: 179 मौत, 864 घायल
– आग और शॉर्ट-सर्किट: 168 मौत, 1048 घायल
– समंदर या कुएं में डूबने से: 195 मौत, 44 घायल
– मैनहोल या नाले में गिरने से: 56 मौत, 77 घायल
– करंट लगने से: 40 मौत, 57 घायल

पानी, नाले और मैनहोल बने काल
समुद्र ,नाले, नदी, कुएं और मैनहोल में गिरने से कुल 328 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 237 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। इस आंकड़े ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले में शकील अहमद शेख ने BMC कमिश्नर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पत्र लिखकर हादसे रोकने के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button