Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

BMC की 400 करोड़ की जमीन 56 करोड़ में देने की तैयारी, सुधार समिति के सदस्य अशरफ आजमी ने लगाया 344 करोड़ के घोटाले का आरोप

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। बीएमसी में एक बार फिर जमीन के सौदे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीएमसी की सुधार समिति (Improvement Committee) की बैठक में Item No.5 के तहत एक प्रस्ताव लाया गया है, जिसमें मुंबई के वरली स्थित प्राइम लोकेशन पर स्थित लगभग 400 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन को महज 56 करोड़ रुपए में एक निजी संस्था को देने की तैयारी है।

इस प्रस्ताव का सुधार समिति के सदस्य और बीएमसी में कांग्रेस गुट नेता अशरफ आजमी ने कड़ा विरोध किया है। अशरफ आजमी ने कहा है कि यह सीधे-सीधे मुंबईकरों के 344 करोड़ रुपए का नुकसान है। उन्होंने इस पूरे सौदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बाजार में जमीन की कीमत 400 करोड़ है, तो उसे 56 करोड़ में क्यों दिया जा रहा है।

अशरफ आजमी ने आरोप लगाया कि बीएमसी प्रशासन चुनिंदा बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे प्रस्ताव ला रही है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रस्ताव को तुरंत रद्द किया जाए और इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और बीएमसी कमिश्नर को भी पत्र लिखेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीएमसी के कई भूखंडों के आवंटन पर सवाल उठते रहे हैं। अब Item No.5 के इस नए प्रस्ताव के बाद मुंबई की राजनीति गरमा गई है। देखना होगा कि सुधार समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर क्या फैसला होता है।

Mumbai News, BMC News, BMC Land Scam, Ashraf Azmi, Improvement Committee, Mumbai Samachar, BMC News Today

 

Related Articles

Back to top button