Breaking Newsमुंबई

मुंबई में कुल 10,684 सार्वजनिक शौचालय, 837 की जांच में सिर्फ 8 पास, 173 फेल – BMC सर्वे में खुली पोल

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई के सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा पर खुद BMC की रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है। शहर में कुल 10,684 सार्वजनिक शौचालय (1,59,036 सीटें) हैं, जिनमें से 837 पे-एंड-यूज शौचालयों की गुणवत्ता जांच में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। (mumbai-bmc-toilet-survey-10684-public-toilets-837-checked-only-8-a-grade-173-d-grade)
BMC ने शौचालयों की स्थिति जांचने के लिए Quality Council of India (QCI) को नियुक्त किया था। 17 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 896 शौचालयों की जांच का लक्ष्य था, जिसमें से 837 का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।
BMC के सर्वे के मुताबिक ग्रेडिंग ऐसी है:
– A ग्रेड (सर्वोत्तम): सिर्फ 8 शौचालय (0.95%)
– B ग्रेड: 566 शौचालय
– C ग्रेड: 90 शौचालय
– D ग्रेड (सबसे खराब): 173 शौचालय (20.66%)
यानी हर 5 में से 1 शौचालय सबसे निचले दर्जे का पाया गया।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई में 8,173 कम्युनिटी टॉयलेट कॉम्प्लेक्स और 846 पे-एंड-यूज टॉयलेट कॉम्प्लेक्स हैं। इसके अलावा 3,110 शौचालय खुद BMC संचालित करती है। QCI की टीम ने साफ-सफाई, पानी, बिजली, रखरखाव के आधार पर ग्रेडिंग की है।
डी ग्रेड पाए गए 173 शौचालयों के संचालकों को त्रुटियां दूर करने के लिए 3 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस रद्द हो सकता है।
इस रिपोर्ट के बाद स्वच्छ भारत अभियान और BMC के स्वच्छता दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button