वडाला में फायरिंग ? RA रोड, SIWS स्कूल के पास हड़कंप, ओला चालक से पूछताछ

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे रफी अहमद किदवई (RA) रोड, गेट नंबर-4, SIWS स्कूल के सामने, वडाला में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। (Firing at R.A. Road, Wadala ? Gunshot Near SIWS School Gate No.4)
जानकारी के मुताबिक पैदल जा रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली व्यक्ति को नहीं लगी।
सूचना मिलते ही माटुंगा पुलिस मौके पर पहुंची और एक ओला कार चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
माटुंगा पुलिस के अनुसार फायरिंग आपसी विवाद में हुई है। रफी अहमद किदवई रोड पर एक ओला कैब में सवार तीन लोगों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर 3 तीन राउंड फायर कर भाग रहे थे तभी पुलिस मुख्य आरोपी समेत तीन संदिग्धों को दबोच लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल (देसी कट्टा सहित) और 1 जिंदा कारतूस जब्त किया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान अंजा खान, अली उर्फ दाऊद खान (वडाला, हिमत नगर निवासी) और सोहेब (संगम नगर, वडाला टीटी निवासी) के रूप में बताई गई है। आरोपी और पीड़ित उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।




