Breaking Newsपुणेमहाराष्ट्र

एक्सपायरी खाना दोबारा बाजार में! FDA ने Reliance, Zomato, Blinkit के 5 गोदामों के लाइसेंस रद्द

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई। महाराष्ट्र FDA ने दिवाली से पहले खाने के नाम पर जहर बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। ठाणे और पुणे में 14-15 अक्टूबर को हुई छापेमारी में खुलासा हुआ कि एक्सपायरी और खराब खाने को नष्ट करने के बजाय सस्ती कीमत में बाजार में बेचा जा रहा था। एफडीए ने कुल 8392 किलो, 48 लाख का माल जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें – मुंबई में एफडीए की कार्रवाई 10 नामी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड, 1.36 करोड़ का माल जब्त

5 बड़े लाइसेंस तत्काल निलंबित:
1. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वाडपे – 6073 किलो
2. रिलायंस रिटेल, वाडपे – 300 किलो
3. जोमैटो हाइपरप्योर, अंबरनाथ – 1590 किलो (5431 प्रोडक्ट्स) – यहां चूहों की विष्ठा और कॉकरोच मिले
4. रिलायंस रिटेल चाकण और ब्लिंकिट निघोजे

यह भी पढ़ें – डाबर इंडिया लिमिटेड पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, Meswak का करोड़ों का माल बेचने पर लगी रोक

कैसे चलता था रैकेट 
कंपनी गोदाम ->  निस्तारण ठेकेदार (अली मिया एंटरप्राइजेज) -> बिना लाइसेंस वाले केंद्र (BK Dispose, भिवंडी) -> सप्लायर (गुलजार खान) -> डिस्काउंट स्टोर -> ग्राहक!

इसके अलावा परभणी में मोती नमकीन पर छापा – 22,550 किलो फरसाण (63 लाख) जब्त, फैक्ट्री का स्कोर सिर्फ 39%। और धाराशिव में प्रतिबंधित खाने की तस्करी पर 16 लाख का माल जब्त, 2 गिरफ्तार।आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा – शिकायत के लिए 1800222365 पर कॉल करें।

 

Related Articles

Back to top button