Breaking Newsमुंबई

Juhu में अवैध निर्माण को बीएमसी ने 24 घंटे में तोड़ा

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई।JVPD में अवैध निर्माण पर BMC सख्त, स्टॉप वर्क नोटिस जारी करने के 24 घंटे में काम बंद करने की नोटिस जारी करने बाद तोड़ा दिया।

मुंबई – मुंबई महानगरपालिका के K/West वार्ड ने विले पार्ले के पॉश इलाके JVPD में अवैध निर्माण पर  कार्रवाई करते हुए निर्माण को तोड़ दिया।

जुहू गांव, CTS No.841, प्लॉट नंबर 10, कपोल CHS लिमिटेड, N.S. रोड नंबर 11, JVPD विले पार्ले पश्चिम में सिपोरेक्स ब्लॉक्स (Syporex Blocks) से अनधिकृत एडिशन / अल्टरेशन का काम चल रहा था।

BMC के Designated Officer ने निरीक्षण के बाद पाया कि यह निर्माण मुंबई महापालिका अधिनियम 1888 की धारा 337/342 और 347 का उल्लंघन है

बीएमसी ने स्टॉप वर्क नोटिस जारी कर 24 घंटे में अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश दिया।  मालिक को 24 घंटे के अंदर काम बंद करने और BMC की परमिशन दिखाने को कहा, जवाब नहीं मिलने पर बीएमसी ने अवैध घोषित किया। यह भी कहा कि  मालिक को तुरंत अवैध निर्माण खुद हटाना होगा।

हालांकि नोटिस में दिए गए समय के बाद BMC कहा कि वह अपने खर्चे पर तोड़ देगी और तोड़ने का खर्च मालिक से वसूला जाएगा। हालांकि बीएमसी ने अवैध निर्माण को बाद में तोड़ दिया।

#BMCMumbai #KWestWard #JVPD #IllegalConstruction #BMCAction #MumbaiNews #INSNews

 

Related Articles

Back to top button