Breaking Newsमुंबई

फ्लेक्समुक्त मुंबई’ अभियान के लिए महापौर ने पेश की मिसाल; अपने ही वार्ड के अवैध बैनर हटाकर की मुहिम की शुरुआत

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि खुद काम करके मिसाल कैसे दी जाती है, इसका उदाहरण मुंबई की महापौर रितु राजेश तावड़े ने दिया है। मुंबई में अवैध फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर हटाने के लिए महापौर ने “शाडू बप्पा दस दिन – फ्लेक्समुक्त मुंबई तीन सौ पैंसठ दिन” अभियान घोषित किया है।
इसी कड़ी में आज सुबह महापौर ने खुद अपने नगरसेवक वार्ड से इसकी शुरुआत की। बीएमसी के ‘एन’ वार्ड के घाटकोपर (पूर्व) स्थित झूलेलाल चौक (विक्रांत सर्कल) और गारोडिया नगर में लगे अवैध बैनरों को महापौर ने स्वयं हटाया।
महापौर ने बीएमसी प्रशासन को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसमें – अधिकृत बैनरों पर QR कोड अनिवार्य करना, बिना परमिट छापने वाले प्रिंटर्स को ब्लैकलिस्ट करना और नागरिकों की शिकायतों का 72 घंटे में निवारण करना शामिल है।

Related Articles

Back to top button