Breaking Newsउत्तर प्रदेश

घटिया सड़क निर्माण कार्य से ग्रामीणों में आक्रोश, चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग

इनसाइट न्यूज स्टोरी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-319D
प्रयागराज शाहगंज मुख्य मार्ग से जुड़े बदलापुर ( Badlapur Jaunpur) तहसील क्षेत्र के तिलवारी गांव से गढ़ा गोपालपुर लिंक ( Tilwari Gadha Gopalapur Link Road) रोड सड़क पर हो रहे घटिया निर्माण कार्य से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए नियुक्त ठेकेदार पैसा बचाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल के साथ ही सड़क निर्माण के मानकों का पालन नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों ने एक वीडियो जारी किया जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि गिट्टी में डामर की मात्रा कम होने से तुरंत निकल जा रहा है। सड़क की सफाई किए बिना ही उस पर गिट्टी और डामर की बेहद पतली परत बिछाई जा रही है।  (Tilwari Road Scam: NH-319D Link Road Par Ghatiya Nirman, Video Viral)

यह भी पढ़ें – क्षतिग्रस्त हुए तिलवारी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

नागरिकों की मांग है कि यदि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों और तकनीकी गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया, तो सरकारी धन का सदुपयोग होने के साथ-साथ सड़क की टिकाऊपन पर भी गंभीर प्रश्न खड़े होंगे।

नागरिकों ने संबंधित विभागीय अधिकारी, अभियंता एवं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारीगण से आग्रह किया है कि प्रस्तुत कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण एवं तकनीकी गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

 

Related Articles

Back to top button