Breaking Newsमुंबई

छेड़ा नगर सिग्नल पर BEST बस और टैंकर की टक्कर, 4 यात्री घायल

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। बुधवार 14 अक्टूबर 2026 सुबह 6:55 बजे छेड़ा नगर सिग्नल पर मुलुंड डिपो की BEST बस (No. 7363 / MH-03-CV-7035, रूट A-373/32 – वैषाली नगर से माहुल) और वाशी जा रहे एक टैंकर में हादसा हो गया। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
कैसे हुआ हादसा?
सिग्नल के पास अचानक बाइक बस के सामने आ गई। बाइक बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने बस के दाहिने हिस्से के बीच में टक्कर मार दी। टक्कर से बस की 3 खिड़कियों के कांच टूट गए।
घायल:
1.  भाग्यश्री खेडकर (14 वर्ष) – दाहिनी आंख के नीचे कांच से चोट
2.  अदिति कोयंडे (22 वर्ष) – दाहिनी कोहनी और पैर में चोट
3.  एक अन्य यात्री को मामूली चोट – अस्पताल जाने से इनकार
4.  चौथे घायल को परिजन दूसरे अस्पताल ले गए
बस कंडक्टर ने घायलों को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस और टैंकर को तिलक नगर पुलिस थाने ले जाकर जांच शुरू की है।

Related Articles

Back to top button