Breaking Newsइंफ्रास्ट्रक्चरमुंबई
मालाड पूर्व में बरसात से पहले सुरक्षा की तैयारी, फिल्टर पाड़ा नाले की रिटेनिंग वॉल बनेगी

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई – हर मानसून में मालाड पूर्व के फिल्टर पाड़ा (BMC Malad East Tender) और जनरल अरुण कुमार वैद्य नगर (General Arun Kumar Vaidya Nagar) में नाला ओवरफ्लो और मिट्टी धंसने की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। बीएमसी ने इस इलाके में नाले के किनारे नई रिटेनिंग वॉल और सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दे दी है।
बीएमसी उद्यान प्रकोष्ठ ने इसके लिए 2.40 करोड़ रुपए का ई-टेंडर जारी किया है। इस प्रोजेक्ट में (P North Ward Nala Work) खेरवाडी, सहदेव सालसकर उद्यान और जीएन हाउसिंग सोसायटी से सटे नाले की सफाई के साथ-साथ यूसीआर रिटेनिंग वॉल को मजबूत किया जाएगा। साथ में फुटपाथ और पेवर ब्लॉक का काम भी होगा ताकि लोगों को चलने में परेशानी न हो।
स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि नाले की दीवार जर्जर होने से बरसात में पानी घरों में घुस जाता है। (Filter Pada Nala Overflow) इसी शिकायत के बाद बीएमसी ने 11 महीने का प्रोजेक्ट प्लान बनाया है, जिसमें मानसून का समय भी शामिल है।
क्यों जरूरी है ये काम
फिल्टर पाड़ा का नाला पी/उत्तर वार्ड का मुख्य ड्रेनेज है। दीवार कमजोर होने से मिट्टी नाले में आ जाती है और नाला चोक हो जाता है। नई रिटेनिंग वॉल बनने से यह समस्या खत्म होगी।
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक चलेगी और दिवाली बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।




