Exclusive Newsमुंबई
विद्याविहार फ्लाईओवर होगा मुंबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के नाम, 15 अक्टूबर को उद्घाटन

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित विद्याविहार फ्लाईओवर को लेकर INS के पास सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव खबर है। BMC इस 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर का नामकरण मुंबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार ( Captain Smit Machhar) के नाम पर करने जा रही है। घाटकोपर के भाजपा विधायक पराग शाह ने ब्रिज का नाम कैप्टन मच्छार के नाम पर करने की मांग की है। (Vidyavihar Flyover named after Captain Smit Machchhar! Mumbai pilot who saved 180 lives honoured. Opening 15 Oct)
कैप्टन स्मित मच्छार चेंबूर के तिलक नगर स्थित स्वास्तिक हाइट्स, घाटकोपर ईस्ट के रहने वाले हैं। वो पेशे से FlyDubai के पायलट हैं और 30 सितंबर 2026 को उन्होंने असाधारण बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई थी।
जानकारी के मुताबिक FlyDubai फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी कॉकपिट में को-पायलट ने उन पर हमला कर प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की। इस हमले में प्लेन 30 सेकंड से भी कम में करीब 14,000 फीट नीचे गिर गया था। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों ने हमलावर को काबू में कर लिया। उनकी इस सूझबूझ से 180 लोगों की जान बची।
इस बहादुरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल कर उनकी तारीफ की और इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें “True Hero” कहा। शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने PM को पत्र लिखकर उनके लिए देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र की मांग की है।
BMC ने पहले 10 अक्टूबर को उद्घाटन की घोषणा की थी, लेकिन नामकरण प्रस्ताव और नॉइज बैरियर के आखिरी काम के चलते अब फाइनल उद्घाटन 15 अक्टूबर को होगा। अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने ट्रैफिक पुलिस के साथ साइट का निरीक्षण किया था।
यह फ्लाईओवर रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग को LBS मार्ग से जोड़ेगा और विद्याविहार स्टेशन का ट्रैफिक 40% तक कम करेगा।




