कोस्टल रोड पर बन रहा 4.19 करोड़ का हाईटेक टॉयलेट, कीमत सुनकर लोग हैरान

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई कोस्टल रोड (साउथ) के प्रोमेनेड पर 4.19 करोड़ रुपए की लागत वाला हाईटेक बायो-टॉयलेट बना रहा है। Mumbai Coastal Road Toilet Tender को लेकर बड़ी खबर है। यह आम टॉयलेट नहीं, बल्कि DRDO की टेक्नोलॉजी से बना सोलर-पावर्ड बायोडिग्रेडेबल टॉयलेट है। (Mumbai Coastal Road Toilet Tender)
BMC के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग ने टॉयलेट बनाने के शुक्रवार को टेंडर जारी किया है। एक टॉयलेट में महिलाओं के लिए 2, पुरुषों के लिए 2, बच्चों के लिए 1 और दिव्यांगों के लिए 1 टॉयलेट सीट है। साथ ही 6 यूरिनल, 3 वॉश बेसिन, सेंसर फ्लश, सोप डिस्पेंसर, 1000 लीटर पानी की टंकी, 3000 लीटर का बायो-डायजेस्टर टैंक, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इन्सिनरेटर भी है। यूजर्स को इसके लिए 5 रुपए Pay & Use फीस देनी होगी।
कोस्टल रोड समुद्र में भराव पर बना है, जहां सीवर लाइन नहीं है, इसलिए DRDO के बायो-डायजेस्टर से वेस्ट वहीं प्रोसेस हो जाएगा।mahatenders.gov.in 18 महीने में वर्ल्ड क्लास शौचालय बना कर तैयार करने का लक्ष्य है।
बीएमसी अधिकारी के अनुसार कोस्टल रोड ( Costal Road) महालक्ष्मी के बीच बन रहे सेंट्रल पार्क को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। उनको यहां फ्रेस होने के लिए यह हाईटेक टॉयलेट बनाया जाएगा।




