Breaking Newsक्राइममुंबई

मुंबई के कुरार पुलिस की बड़ी सफलता – 180 गायब हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएंगे

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई । मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से नागरिकों के गायब हुए 180 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब यह सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस किए जाएंगे (Kurar Police Recovered 180 Stolen Mobile)
 पुलिस के मुताबिक, साल 2023, 24, 25 और 26 में गायब हुए मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक किया गया था। फिर पोर्टल पर ट्रेस करने पर अलग-अलग राज्यों से इन मोबाइल को ढूंढा गया और पुलिस ने उन्हें बरामद किया।
 अब पुलिस इन सभी 180 मोबाइल को उनके असली मालिकों को लौटाने जा रही है। अगर आपका भी मोबाइल गायब हुआ था और आपने पुलिस में शिकायत की थी, तो कुरार पुलिस स्टेशन से संपर्क कर अपना फोन प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button