Breaking Newsमुंबई

पवई IIT कैम्पस में सिलेंडर पाइप से गैस लीकेज, 5 लोग झुलसे

इनसाइट न्यूज स्टोरी 

मुंबई। मुंबई के पवई स्थित IIT कैम्पस के हॉस्टल नंबर 06 में आज रात गैस सिलेंडर के पाइप से लीकेज के कारण आग भड़कने की घटना सामने आई है।इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें – गोरेगांव की हाईराइज इमारत में भीषण आग 

राजावाड़ी अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात 10:24 बजे के करीब हुआ। गैस लीकेज के बाद अचानक फ्लेयर-अप होने से वहां मौजूद 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और BMC के वार्ड स्टाफ की टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की स्थिति स्थिर

सभी घायलों को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि पांचों की हालत स्थिर है।

इनमें से चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में ही चल रहा है।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं
1. अंश अहिरवार, 12 वर्ष – कस्तूरबा अस्पताल शिफ्ट, हालत स्थिर
2. तहजीब आलम, 09 वर्ष – कस्तूरबा अस्पताल शिफ्ट, हालत स्थिर
3. ईश्वर सिंह, 37 वर्ष – राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
4. शिवकुमार सिंह, 34 वर्ष – कस्तूरबा अस्पताल शिफ्ट, हालत स्थिर
5. अनिलकुमार यादव, 23 वर्ष – कस्तूरबा अस्पताल शिफ्ट, हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button