Breaking Newsदिल्लीविदेश
दुनिया जंग में, भारत जश्न में – बुलेट ट्रेन बनी भारत की GDP
अमेरिका-चीन भी रह गए पीछे

इनसाइट न्यूज स्टोरी
नई दिल्ली – जब पूरी दुनिया मिडिल ईस्ट के तनाव और रूस-यूक्रेन जंग की आग में जल रही है, तब भारत अपनी ही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल टेंशन का भारत पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था ने अब बुलेट ट्रेन की स्पीड पकड़ ली है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भी अब भारत का लोहा मान लिया है। IMF ने अक्टूबर 2026 में जारी अपनी लेटेस्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है।
भारत की इकॉनमी की रफ्तार दुनिया से दोगुनी IMF के अनुसार, भारत की GDP ग्रोथ वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 दोनों में 7% रहने का अनुमान है। जुलाई 2026 में यही अनुमान 6.4% था, जिसे अब 0.6% बढ़ाकर 7% कर दिया गया है। अगले साल के लिए भी अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7% किया गया है। यह दिखाता है कि IMF को भारत की ताकत पर पूरा भरोसा है।
अब जरा दुनिया से तुलना कीजिए।
IMF ने 2026 के लिए ग्लोबल ग्रोथ सिर्फ 3.1% रहने का अनुमान दिया है। चीन की ग्रोथ 4.5% और अमेरिका की सिर्फ 2.3% रहेगी। यानी भारत की रफ्तार के आगे अमेरिका-चीन सब पानी भर रहे हैं। भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज बढ़ने वाला देश बना हुआ है।
आखिर इसकी वजह क्या है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत का मजबूत घरेलू बाजार, सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और डिजिटल इकॉनमी इसकी बड़ी वजह है। जब दुनिया के देश जंग और महंगाई से जूझ रहे हैं, तब भारत का युवा और खपत वाला बाजार उसे सहारा दे रहा है। यह खबर हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। एक तरफ दुनिया में अनिश्चितता है, दूसरी तरफ भारत स्थिरता और ग्रोथ का नया सेंटर बनकर उभर रहा है।
IMF की यह रिपोर्ट साफ कह रही है –
दुनिया चाहे कितनी भी टेंशन में हो, भारत रोके से नहीं रुकेगा। आईएमएफ (IMF) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की अनुमानित विकास दर इस प्रकार है.
-भारत: 7%
-चीन: 4.5%
-अमेरिका: 2.3%
-स्पेन: 2.5%
-जर्मनी: 1.3%
-जापान: 0.7%
-फ्रांस: 0.4%
-चीन: 4.5%
-अमेरिका: 2.3%
-स्पेन: 2.5%
-जर्मनी: 1.3%
-जापान: 0.7%
-फ्रांस: 0.4%




