Breaking Newsक्राइममुंबई

मुंबई में 13 शातिर गुंडे 2 साल के लिए तड़ीपार, जोन-3 की बड़ी कार्रवाई

इनसाइट न्यूज स्टोरी 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने गुंडागर्दी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर परिमंडल-3 के 13 आदतन अपराधियों को 2 साल के लिए मुंबई से तड़ीपार कर दिया है। (13 Criminals Externed (Tadipar) for 2 Years in Mumbai – North Region Action by DCP Zone-3)

यह भी पढ़ें -वडाला में फायरिंग RA रोड, SIWS स्कूल के पास हड़कंप, ओला चालक से पूछताछ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी अपराधियों के खिलाफ वनराई, कुरार, समतानगर और दहिसर पुलिस थानों में गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। इलाके में दहशत फैलाने और लगातार अपराध करने के कारण पुलिस ने इन पर तड़ीपार की कार्रवाई की है।

1. नईम धोबी – वनराई
2. सुभाष पटेल – कुरार
3. योगेश वाघमारे – समतानगर
4. सुरेश माला उर्फ नेपल्या – दहिसर
5. अजय द्विवेदी – वनराई
6. धीरज गोरगावकर – दिंडोशी
7. जतीन जावळे – समतानगर
8. जयप्रकाश बाबू – समतानगर
9. दिपांशू सिंह – समतानगर
10. आशिष यादव – दहिसर
11. कुशल दुबे – दहिसर
12. आयुब अंसारी – दहिसर
13. महेश चौहान – दहिसर

यह कार्रवाई परिमंडल-3 के डीसीपी के आदेश पर की गई है। तड़ीपार किए गए सभी आरोपियों को आदेश दिया गया है कि वे 2 साल तक मुंबई की सीमा में प्रवेश न करें। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button