टाइगर पर हमले से पहले हुई थी पूरी रेकी, कार के साइड से चलाई गोली वरना हो जाता अनर्थ – सूत्र

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई। मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर अब सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ये कोई अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि हमले से पहले बाकायदा रेकी की गई थी। तीन हमलावरों में से दो बाइक पर सवार थे और एक नीचे खड़ा होकर टाइगर के आने का इंतजार कर रहा था। जैसे टाइगर की बीएमडब्ल्यू कार नजदीक पहुंची नीचे खड़े हमलावर ने फायर झोंक दिया।
जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ रोज शाम जुहू के पुष्पा पार्क में फुटबॉल खेलने जाते हैं। हमलावरों ने इसी रूटीन की कई दिन तक रेकी की थी। उन्हें पता था कि टाइगर कब, किस रास्ते से निकलते हैं। (Tiger Shroff Attack Was Pre-Planned, Recce Done Before Firing, Bullet Fired From Behind: Sources)
कल शाम जब टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने पीछे से फायरिंग की। टाइगर श्राफ फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ के इकलौते पुत्र हैं।
अगर सामने से चलती तो जाता बड़ा अनर्थ
गोली चलने के बाद टाइगर थोड़ा नीचे झुक गए और गोली उन्हें छूकर निकल गई। गनीमत यह रही कि कार के साइड से गोली चलाई गई वरना अनर्थ हो जाता। जांच के दौरान पुलिस को मौके से 3 से 4 खोखे मिले हैं।
सूत्रों का कहना है कि हमलावर बाइक पर थे और पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। वारदात के बाद वो जुहू की भीड़ भरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
अब इस रेकी वाले एंगल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए 19 टीमें गठित की है। क्राइम ब्रांच भी पुष्पा पार्क के आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि पिछले 3-4 दिन में कौन लोग वहां रेकी कर रहे थे।
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले में पुलिस कमिश्नर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री मंत्री एकनाथ शिंदे ने बेहद तल्ख शब्दों में घटना की निंदा की है।
सवाल अब ये है कि आखिर टाइगर श्रॉफ की रेकी क्यों की जा रही थी? क्या ये धमकाने की कोशिश थी या कोई बड़ी साजिश?




