Breaking Newsक्राइममुंबई

जुहू के पुष्पा पार्क में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, कार ड्राइवर सहित 2 लोग घायल

मुंबई पुलिस CCTV से कर रही अपराधियों की पहचान

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई।

मुंबई से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जुहू इलाके के पुष्पा पार्क के पास बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की प्राथमिक जानकारी है। टाइगर श्राफ फुटबॉल मैच खेलकर घर जा रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, तीन अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और अचानक टाइगर श्रॉफ पर तीन से चार राऊंड फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में श्राफ का कार चालक और एक रिक्शा चालक घायल बताए जा रहे हैं। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुष्पा पार्क भीड़ भाड़ वाला इलाका। गोलीबारी के बाद वहां आफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है – क्या ये रंगदारी का मामला है, निजी दुश्मनी या कुछ और।
इस घटना के बाद मुंबई की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े एक बड़े एक्टर पर फायरिंग होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
लॉरेन्स विश्नोई गैग की तरफ से गोलीबारी की खबर है। इस गैंग ने जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। सलमान के साथ काम करने वाले सभी को भुगतना होगा। अनिल पंडित ने ऑडियो जारी किया है। इस गैंग ने पहले ही धमकी दी। धमकी में कहा कि विश्नोई से माफी नहीं मांगी तो सलमान का भी यही हाल होगा।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button