Category: मनोरंजन

  • मॉडल का वीडियो शेयर कर फंसी ड्रामा क्वीन, राखी सावंत गिरफ्तार

    मॉडल का वीडियो शेयर कर फंसी ड्रामा क्वीन, राखी सावंत गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. ड्रामा क्वीन राखी सावंत  (Rakhi Sawant Arrested by Amboli police) को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर राखी सावंत की गिरफ्तारी की जानकारी दी है.(Drama queen Rakhi Sawant trapped after sharing model’s video arrested by police)

    शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा है,”ताज़ा खबर!!! अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है. कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.

    बता दें कि राखी की मां जया इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं. वहीं ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित होने के बाद राखी की मां की हालत गंभीर है. राखी अपनी बीमार मां को लेकर कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. बहरहाल, अस्पताल से विवादित रानी का अपनी मां के साथ एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

     राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं जिसमें राखी अपनी मां को देख खूब रोती नजर आ रही हैं. वहीं वार्ड में उसकी मां को देखने पहुंचे उसके परिजन राखी को सांत्वना देते देखे जा सकते हैं.
     राखी सावंत पर मॉडल का एक वीडियो वायरल करने का आरोप है. यह मामला सत्र न्यायालय में चल रहा था. बुधवार 18 जनवरी को सत्र न्यायालय ने राखी सावंत की याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद आज अंबोली पुलिस ने ड्राम क्वीन को गिरफ्तार कर लिया.
  • तुनिशा शर्मा का जे जे में हुआ पोस्ट मार्टम, ब्वॉय फ्रेंड शीजान खान गिरफ्तार

    तुनिशा शर्मा का जे जे में हुआ पोस्ट मार्टम, ब्वॉय फ्रेंड शीजान खान गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. (Post mortem of Tunisha Sharma in JJ boyfriend Sheejan Khan arrested)  तुनिशा के सह कलाकार और ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. तुनिशा ने शनिवार को शूटिंग के दौरान सेट पर खुदकुशी कर ली थी. तुनिशा का आज मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    हरियाणा की रहने वाली 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस का जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है. हालांकि अभी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.

    इस बीच पुलिस तुनिशा के परिवार वालों की शिकायत पर शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि तुनिशा और शीजान के बीच अफेयर चल रहा था. दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे.

    पुलिस के अनुसार टी ब्रेक के बाद तुनिशा ने टायलेट गई थी. काफी देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया. उनका शव फंदे से लटका मिला. तुनिशा शर्मा और शीजान के बीच अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. शीजान खान अलीबाबा में लीड रोल निभा रहे हैं. पुलिस ने शीजान से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल वह खुदकुशी का मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने लगाई फांसी

    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने लगाई फांसी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को लेकर चौंका देने वाली खबर आई है. मुंबई के वसई में वीडियो शूटिंग के दौरान तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है. घटना के वक्त वे एक मेकअप रूम में थीं. अंदर से गेट बंद पाया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची वालिव पुलिस सेट पर  स्टाफ और साथियों से जानकारी जुटा रही है.

    तुनिषा  शर्मा (20 साल) टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान-ए-काबुल और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फितूर’ के बाद चर्चा में आई थीं. वे इस समय एक्टर शिविन नारंग के साथ म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं. वालिव पुलिस के अनुसार उन्होनें शो के सेट पर ही सुसाइड कर लिया है. मेकअप रूम के पंखे पर उनकी लाश लटकी मिली. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया. अभी तक उनके आत्महत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है. पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है.
    इस शो से शुरू किया था करियर
    20 वर्षीय एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर में कई सीरीयल और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होनें “भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप” से की थी. जिसके बाद कलर्स टीवी के शो चक्रवती सम्राट अशोक में राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाया था. उन्होनें इश्क सुभानअल्लाह, इंटरनेट वाला लव, शेर-ए-पंजाब महाराज रंजीत सिंह में भी अहम रोल प्ले किया था.

    इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर 
    तुनिषा फितूर, दबंग 3 और कहानी 2 में भी काम कर चुकी हैं. इन फिल्मों में वो सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. इतना ही नहीं उन्होनें बार बार देखों में भी काम किया है. दबंग 3 में उनका कैमियो रोल था.
    आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो 
    खुदकुशी से 5-6 घंटे पहले ही तुनिषा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो अपलोड की थी. जिसमें उन्होनें कैप्शन में लिखा “जो अपने जुनून से प्रेरित रहते हैं, रुकते नहीं है.” अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी रही है, उनके इंस्टा अकाउंट पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. 

  • हाफकिन संस्था में भी शुरू हुआ हेरिटेज वॉक

    हाफकिन संस्था में भी शुरू हुआ हेरिटेज वॉक

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. पर्यटन निदेशालय ने मुंबई में हाई कोर्ट हेरिटेज वॉक के समान वास्तु, (Heritage walk in Haffkine institution) इतिहास और वास्तुकला की समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हाफकिन संस्थान, मुंबई में हेरिटेज वॉक की शुरूआत की गई है. यह पहल 27 नवंबर आज रविवार से शुरू की गई है. पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal prabhat lodha) ने बताया कि हर सप्ताह के वीकेंड पर आयोजित किया जाएगा. प्रत्येक हेरिटेज वॉक की अवधि अधिकतम एक घंटे की होगी. लोढ़ा ने बताया कि इस टूर के टिकट Bookmyshow.com पर बुक किए जा सकते हैं. मुंबई के कई विरासत वाली संरचनाओं जैसे मध्य रेलवे, मुंबई हाईकोर्ट, महानगरपालिका में पहले ही हेरिटेज वॉक शुरू किया गया है.

    विश्व पर्यटन दिवस पर हेरिटेज वॉक शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. हेरिटेज प्रशंसकों के लिए पहली हेरिटेज यात्रा 27 नवंबर 2022 से शुरू की गई. यह पदयात्रा सुबह 10 बजे, 11 बजे और दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर आयोजित की गई. पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने उम्मीद जताई कि अधिक से अधिक विद्वान और पर्यटन प्रेमी इस गतिविधि का लाभ उठाएंगे.

    Heritage walk Haffkine institution parel
    परेल स्थित हाफकिन संस्था में हेरिटेज वॉक

    हाफकिन इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग, रिसर्च एंड टेस्टिंग भारत के सबसे पुराने बायोमेडिकल रिसर्च संस्थानों में से एक है और इसे 1899 में स्थापित किया गया था. प्लेग के टीके की खोज करने वाले डॉ. वाल्डेमर माइकल हाफकिन के नाम पर ‘हाफकिन संस्थान’ का नाम रखा गया था  संस्थान संक्रामक रोगों के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षण, अनुसंधान और परीक्षण में सबसे आगे एक बहु-विषयक संगठन के रूप में विकसित हुआ है. यह राज्य और केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम करता है. इस संस्था को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्लेग के प्रयोगशाला के तौर पर काम करने के लिए आमंत्रित किया है.

    पर्यटन निदेशालय के निदेशक डॉ. बी.एन. पाटिल ने कहा, “इस विरासत यात्रा का एकमात्र उद्देश्य लोगों को विज्ञान और कला को जोड़ने वाली वास्तुकला को दिखाना है.वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति जो बॉम्बे गवर्नर का निवास स्थान था. संस्थान में विभिन्न रोगाणुओं की प्रतिकृतियां हैं और साथ ही प्लेग का टीका कैसे विकसित किया गया था, इसकी भी प्रतिकृति है.

  • अभी जिंदा हैं विक्रम गोखले परिवार बोला मत करो ऐसा काम

    अभी जिंदा हैं विक्रम गोखले परिवार बोला मत करो ऐसा काम

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    पुणे. दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Veteran Actor Vikram Gokhle Still Alive) की हालत गंभीर है और वह लाइफ सपोर्ट पर हैं. उनका निधन नहीं हुआ है. विक्रम गोखले के झूठी निधन की खबर से श्रद्धांजलि देने की होड़ लग गई किसी ने उनके परिवार अथवा अस्पताल से कन्फर्म करने की जहमत नहीं उठाई. आम तो आम सोशल मीडिया के चक्कर में राज्य सरकार के ट्वीटर हैंडल से श्रद्धांजलि दे दी गई. गोखले के निधन की अफवाह से परिवार खफा हैं. विक्रम गोखले की बेटी ने कहा कि उनका निधन नहीं हुआ है. वे अब जीवित हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं. कृपया उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.

    राज्य सरकार के महा इन्फो सेंटर (Maha Info)के ट्विटर अकाउंट से विक्रम गोखले के निधन से पहले ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. यह ट्वीट आधी रात को किया गया था. दूसरी ओर, रात दो बजे एक समाचार एजेंसी ने गोखले की बेटी के हवाले से उनकी की हालत गंभीर बताया था. जानकारी की पुष्टि किए बिना राज्य सरकार के आधिकारिक हैंडल से श्रद्धांजलि ट्वीट करने की कई लोगों ने आलोचना की है.

    जैसे ही विक्रम गोखले के निधन की खबर फैली, बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई.अजय देवगन से लेकर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित समेत तमाम सेलेब्स ने एक्टर के लिए शोक जताना और श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी थी.

    दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पिछले 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल (Dinanath Mangeshkar Hospital Pune)में इलाज चल रहा है. वह पिछले 15 दिनों से डॉक्टर की देखरेख में है. दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत चिंताजनक है और उनका पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा है. गोखले की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी.

    अभिनेता विक्रम गोखले ने पिछले महीने 30 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मनाया. गोखले ने रंगमंच, टेलीविजन, फिल्म आदि के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है. अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन भी किया है  उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा. 2013 की फिल्म मौली में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

  • गेटवे ऑफ इंडिया पर साउंड एंड लाइटिंग शो के काम में तेजी लाने के निर्देश

    गेटवे ऑफ इंडिया पर साउंड एंड लाइटिंग शो के काम में तेजी लाने के निर्देश

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. पर्यटन विभाग , इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और मुंबई महानगरपालिका की तरफ से गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) पर ‘ साउंड एंड लाइट शो ‘ (Sound and lighting Show )का काम किया जा रहा है. पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने इस कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है.

    पर्यटन विभाग ने हाल ही में आईओसीईएल और बीएमसी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया  पर ध्वनि और प्रकाश शो के लिए एक समझौता ज्ञापन में प्रवेश किया है. इस समझौते के अनुसार काम की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में पर्यटन मंत्री लोढ़ा बोल रहे थे. इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव सौरभ विजय , पर्यटन निदेशक बी. एन. पाटिल , संयुक्त निदेशक पर्यटन डाॅ. धनंजय सावलकर , संयुक्त सचिव उज्ज्वला दांडेकर , इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक यू. पी. सिंह , ब्रांडिंग कार्यकारी निदेशक संदीप शर्मा , महाप्रबंधक अनिल मिश्रा , उप महाप्रबंधक विजय गवारे , मनपा हेरिटेज विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय सावंत , सांस्कृतिक मामलों के निदेशालय के निदेशक विभीषण चावरे , उप सचिव विलास थोराट उपस्थित थे.

    लोढ़ा ने कहा , एमओयू से स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका के तहत किए जाने वाले काम अक्टूबर से पहले पूरे कर लिए जाएं. एमओयू के तहत कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाना चाहिए.इसके लिए उन्होंने पर्यटन विभाग को सभी संबंधित परमिट लेने और काम करने के निर्देश दिए.

  • ब्रह्मास्त्र भी हो गई बॉयकॉट की शिकार, थियेटरों में दर्शकों का अकाल

    ब्रह्मास्त्र भी हो गई बॉयकॉट की शिकार, थियेटरों में दर्शकों का अकाल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई . बॉलीवुड की एक और फिल्म पर बॉयकॉट का ग्रहण लग गया. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज तो हो गई (Brahmastra also became a victim of boycott, famine of audience in theaters लेकिन थियेटर में फिल्म देखने वाले दर्शकों का अकाल पड़ गया है.  अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को बनाने में 10 साल लगाए हैं. फिल्म के निर्माण पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए गए लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म का बंटाढार  हो गया.
       दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्टार इंडिया द्वारा दायर कॉपीराइट उल्लंघन मामले में 18 वेबसाइटों को ‘ब्रह्मास्त्र’ स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया था. इतनी सारी तैयारियों के बावजूद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है, जिससे मेकर्स काफी परेशान हैं.
      400 करोड़ रुपए के बजट में बनी अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी भारत की पौराणिक कहानी पर आधारित है. यह एक आधुनिक अवतार वाले हथियारों की कहानी है.
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि यह फिल्म बॉलीवुड की अन्य फिल्मों से बेहतर कर सकती है. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो में नजर आए हैं.
    हालांकि मेकर्स इस फिल्म की कमाई को लेकर आशान्वित हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया में पोस्ट वीडियो में एक थिएटर में ब्रह्मास्त्र दिखाई जा रही है और पूरा थिएटर खाली नजर आ रहा है.
    आमिर खान की फिल्म लालसिंह सिंह चड्ढा भी बॉयकॉट के कारण सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. ब्रह्मास्त्र को लेकर यही ट्रेंड रहा तो निर्माता निर्देशक के साथ कलाकार को भी सिर पीटना पड़ेगा.
  • तबियत ठीक, ठाणे जेल भेजे गए कमाल रशीद खान

    तबियत ठीक, ठाणे जेल भेजे गए कमाल रशीद खान

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. फिल्म अभिनेता एवं कथित फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (Kamal R Khan) ऊर्फ KRK को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शाम कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (Send to thane jail) जांच के बाद डॉक्टर ने पाया कि वे पूरी तरह सेहतमंद हैं.  जिसके बाद उन्हें ठाणे जेल भेज दिया गया है. 
    वर्ष  2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर मलाड पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार गिरफ्तार किया था. KRKको बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया था जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
    ब्रह्मास्त्र के लिए केआरके को रिहा करने की मांग 
    सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता को बीती रात मुंबई के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया. जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद उन्हें मलाड पुलिस स्टेशन ले जाया गया. मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवि अडाने ने बताया कि कमाल रशीद खान को ठाणे जेल में भेज दिया गया है. केआरके अपने विवादास्पद बयान के लिए मशहूर हैं. हालांकि कि सोशल मीडिया पर उनको जल्द रिहा किए जाने की मांग की जा रही है. बॉलीवुड में फिल्मों के बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है. सोशल मीडिया यूजर मांग कर रहे हैं कि केआरके को जल्द रिहा करें जिससे वे फिल्म ब्रह्मास्त्र की उनकी समीक्षा देख सकें.
  • “लाल सिंह चड्ढा” ओटीटी के भी रास्ते बंद

    “लाल सिंह चड्ढा” ओटीटी के भी रास्ते बंद

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. सुपर फ्लॉप साबित हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के लिए अब ओटीटी के रास्ते भी बंद हो गए हैं.   (The Way Closed for Lal Singh Chadda on OTT platforms)  बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद ओटीटी से उम्मीद थी लेकिन अब वह भी धूमिल नजर आ रही है.
    ‘लाल सिंह चड्ढा’ की पहले हफ्ते की कमाई सिर्फ 37 करोड़ है. यह पिछले कुछ सालों में आमिर के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म मानी जा रही है. आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ भी फ्लॉप रही थी, लेकिन इस फ्लॉप फिल्म की एक दिन की कमाई 50 करोड़ तक हुई थी. हालांकि,अब यह भी कहा जा रहा है कि आमिर अपने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म से जूझ रहे हैं. एंटरटेनमेंट की खबरों के मुताबिक आमिर और नेटफ्लिक्स ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर आमने-सामने हैं.
      बॉलीवुड  रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान द्वारा ‘लाल सिंह चड्ढा’ के डिजिटल राइट्स के लिए बहुत ज्यादा कीमत की मांग करने के बाद आमिर और नेटफ्लिक्स के बीच डील कैंसिल कर दी गई है. आमिर शुरू से ही चाहते थे कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो. क्योंकि आमिर को लगा था कि उनकी फिल्म को अच्छे दर्शक मिलेंगे और उसके जरिए फिल्म पूरी दुनिया में पहुंचेगी.
      आमिर ने जब इस संबंध में नेटफ्लिक्स के लोगों से बात करना शुरू किया तो उन्होंने शुरुआत में नेटफ्लिक्स से फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए देने की मांग की थी. इसके साथ ही आमिर इस बात पर अड़े थे कि फिल्म नाटकीय रूप से रिलीज होने के बाद कम से कम 6 महीने तक ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी. इन सब में से नेटफ्लिक्स आमिर को सिर्फ 80 से 90 करोड़ रुपए देने को तैयार है. इस वार्ता के अंत में नेटफ्लिक्स ने कहा कि वे केवल 50 करोड़ रुपए का भुगतान करेंगे, लेकिन आमिर 125 करोड़ रुपए के आंकड़े पर अड़े रहे. नेटफ्लिक्स को यह कीमत थोड़ी ज्यादा लगी. इसी के चलते कहा जा रहा है कि आमिर और नेटफ्लिक्स के बीच यह कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है.
       आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सुपरफ्लॉप होने के कारण फिलहाल कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म आमिर जितनी रकम मांग रहे है, देने को तैयार नहीं है.ओटीटी प्लेटफॉर्म का मानना है कि जिस फिल्म का लोगों ने अपने प्लेटफॉर्म पर बहिष्कार किया था, उसे लेकर कोई भी डिजिटल मीडिया दर्शकों के गुस्से का सामना करने को तैयार नहीं है. फिलहाल यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए आमिर और फिल्म के निर्माताओं के लिए ‘वूट’ आखिरी विकल्प है.
  • राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी,डॉक्टरों ने घोषित किया ब्रेन डेड

    राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी,डॉक्टरों ने घोषित किया ब्रेन डेड

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    दिल्ली. देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ती जा रही है. वेंटिलेटर पर भर्ती राजू श्रीवास्तव का ब्रेन काम नहीं कर रहा है इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है. (Raju Srivastava’s condition deteriorated, doctors declared brain dead) ताजा खबर है कि राजू श्रीवास्तव की हार्ट बीट जो बिगड़ गई थी पिछले एक घंटे से स्थिर है. राजू को बचाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आवाज रिकॉर्ड की भेजी थी. उनकी आवाज राजू को सुनाई भी जा रही थी लेकिन वह आवाज भी चमत्कार नहीं कर पा रही है. सब राजू के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

    बता दें कि राजू श्रीवास्तव की हालत पिछले कुछ दिनों से स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ गई. कॉमेडियन का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है, जहां वे 10 अगस्त से भर्ती हैं.

    बता दें कि 10 अगस्त की सुबह जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव बेहोश होकर गिर गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उस दिन से लेकर अब तक वो होश में नहीं आए हैं. राजू श्रीवास्तव के फैंस लगातार उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. डॉक्टर्स उनकी सेहत की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया है. बीच में खबर आई की राजू अपने हाथ पैर हिला रहे हैं. वे थोड़ा रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन अचानक उनका ब्रेन काम करना बंद कर दिया.

    राजू श्रीवास्तव के ब्रेन के साथ अब हार्ट में भी समस्या आ रही थी. डॉक्टरों ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा हुआ है. डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे थे कि ऑक्सीजन राजू श्रीवास्तव के दिमाग के पूरे हिस्से में पहुंचे. पर हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर ने उनके परिवार वालों को जवाब दे दिया है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को बीते दिनों बुखार हुआ था, जिसकी दवा उन्हें दी जा रही थी. जब उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो फिर एमआरआई किया गया था. जिसमें सामने आया था कि उनकी दिमाग की एक नस दबी हुई है.उनके सिर के ऊपरी हिस्से में ब्लड क्लॉट भी पाए गए थे. यही कारण है कि वो इतने दिनों से होश में भी नहीं आए हैं.

    मेडिकली ब्रेन डेड वह स्थिति होती है जिसमें दिमाग रिएक्ट करना और दैनिक प्रक्रिया करना बंद कर देता है. जिसकी वजह से दिमाग से मिलने वाले संदेश शरीर के अंगों को नहीं मिलते हैं. ऐसे में शरीर काम करना बंद कर देता है. जैसे सांस लेना, पलक झपकाना, आंखों की पुतली का रिस्पॉन्स नहीं करना, बॉडी मूमेंट मुख्य रूप से शामिल हैं.

    ब्रेन डेड की स्थिति में शरीर में दिमाग सिर्फ काम नहीं करता है. लेकिन बाकी अंग जैसे लीवर, हार्ट और किडनी काम करते हैं. जिससे इंसान का शरीर जिंदा रहता है. लेकिन उसे दर्द का एहसास नहीं होता है. उसकी चेतना जीवित नहीं होती है.

    ब्रेन डेड में इंसान सांस नहीं ले पाता है. इसलिए मरीज को वेंटिलेटर पर रखा जाता है ताकि उनकी सांस चलती रहें. क्योंकि हार्ट अपना काम कर रहा होता है. लीवर, किडनी काम करता है. लेकिन दिमाग से संदेश प्राप्त करके चलने वाले सारे अंग काम करना बंद कर देते हैं. ऐसे मामले में मरीज का बचना बहुत कठिन हो जाता है.

     

    42 साल कोमा में थी अरुणा शानबाग 

    केईएम अस्पताल की एक नर्स अरुणा शानबाग के साथ स्टाफ ने ही  रेप किया था. वह सदमें में आ गई थी. उसका भी ब्रेन डेड था. डॉक्टरों ने उसे 42 साल तक सलाइन से खाना पीना पहुंचा कर जिंदा रखा. लेकिन वह अस्पताल की नर्स थी. सबने अपने परिवार का हिस्सा मानकर उसकी सेवा किए थे. 38 साल बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. एक आम आदमी की इतनी हैसियत नहीं कि वर्षों तक अस्पताल का खर्च झेल सके. हालांकि लोग अब भी राजू श्रीवास्तव के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. मनोज मुंतसिर ने ट्वीट किया कि राजू भाई हिम्मत मत हारना, थोड़ा और जोर लगा दो, हमारे हाथ प्रार्थना के लिए जुड़े हुए हैं.