FDA का राज्यभर में बड़ा एक्शन: 37,991 किलो मिलावटी खाना जब्त
मुंबई में Domino's समेत 11 होटल-बेकरी के लाइसेंस सस्पेंड

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 22 अक्टूबर 2026: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारी सीजन से पहले राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में कुल 37,991.4 किलो खाद्य पदार्थ का स्टॉक जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 54.66 लाख रुपए है। साथ ही गंदगी और नियमों के उल्लंघन पर 11 होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। Maharashtra FDA seized food
कहां क्या पकड़ा गया?
1. कोकण विभाग – 33,286 किलो राजमा-दाल जब्त, कीमत 50.05 लाख
21 अक्टूबर को नवी मुंबई के नेरुल में M/s RDC Agro Ventures Pvt. Ltd. पर छापा मारा गया। यहां से
– Red Rajma Small – 10,998 किलो (7.69 लाख)
– Bullet Pulses Rajma – 22,288 किलो (42.34 लाख)
ये दालें घटिया और गलत लेबलिंग वाली पाई गईं। Food Safety Act की धारा 3(1)(zx), 3(1)(zf) और 23,26,27 के तहत कार्रवाई हुई।
2. नाशिक विभाग – 483 किलो तेल, घी, सेव जब्त, कीमत 1.70 लाख
– श्री संताजी ट्रेडिंग, सिन्नर से 240 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल (लैब बंद, टेक्निकल स्टाफ गायब)
– न्यू हुमा ट्रेडिंग से 153 किलो बटर और घी (Shree Astha Brand)
– महिपती एंटरप्राइजेज से 90 किलो पीली सेव और पापड़ी
3. छत्रपति संभाजीनगर विभाग – 4,222 किलो गुड़ और सौंफ जब्त, कीमत 2.91 लाख*
औरंगाबाद कोल्ड स्टोरेज से 3,749 किलो लूज गुड़, 25 किलो सौंफ और 448 किलो Special Saunf (New Big Boss Brand) जब्त की गई।
मुंबई और संभाजीनगर में 11 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड
FDA को जांच में किचन में गंदगी, नाली जाम, जंग लगे बर्तन, बासी ब्रेड को ताजी में मिलाना, टेंपरेचर रिकॉर्ड न रखना, वर्करों के मेडिकल सर्टिफिकेट न होना और मिठाई में अनधिकृत रंगों का इस्तेमाल जैसे गंभीर उल्लंघन मिले।
मुंबई में 9 दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड:
1. M/s S K Bakery – माझगांव
2. M/s Nekzad Restaurant – ग्रांट रोड
3. M/s Foodies Multi Cuisine – बांद्रा (वेस्ट)
4. M/s Arabian Luqma – जोगेश्वरी (वेस्ट)
5. M/s Zidz Food and Hospitality (Delhi Zaiak) – कुर्ला (वेस्ट)
6. M/s Lite Bite Foods Pvt. Ltd. (You Mee) – R City Mall, घाटकोपर (वेस्ट)
7. M/s Bikkgane Biryani LLP – गोवंडी, चेंबूर
8. M/s Jubilant Foodworks Ltd (Domino’s Pizza) – भांडुप वेस्ट
संभाजीनगर में 2 दुकानें:
1. Domino’s Pizza, बीड
2. M/s K. K. Bakers, रहमत नगर, परभणी
खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर *1800222365* या https://complaints.mahafda.in पर शिकायत करें।




