Breaking Newsमुंबई
भुलेश्वर के ज्वेलरी शॉप में भीषण आग, संकरा रास्ता बना फायर ब्रिगेड के लिए मुसीबत
बिजली काटकर दमकल ने पाया आग पर काबू काबू

इनसाइट न्यूज स्टोरी
मुंबई, 22 अक्टूबर – दक्षिण मुंबई के भीड़ भाड़ वाले इलाकू भूलेश्वर की एक ज ज्वेलरी शॉप में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। संकरी गलियों और घनी बस्ती के कारण आग पर काबू पाना दमकल विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया।
जानकारी के अनुसार,भूलेश्वर फूल गली के कार्नर पर श्रुति होटल के पास तंग गलियों में लगी आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को गली संकरी होने की वजह से अंदर तक पहुंचने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संकरी गलियों में फायर सेफ्टी के इंतजामों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।




