Tag: कर्नाक ब्रिज

  • तय समय से पहले तोड़ा गया कर्नाक ब्रिज/ दोनों लाइनों पर लोकल सेवा बहाल

    तय समय से पहले तोड़ा गया कर्नाक ब्रिज/ दोनों लाइनों पर लोकल सेवा बहाल

    इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ब्रिटिश कालीन ब्रिज

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मध्य रेल ने 27 घंटे के ब्लॉक अवधि दौरान (Carnac bridge demolished ahead of time,local service restored on both lines) कर्नाक ब्रिज को सफलतापूर्वक तोड़ दिया. इन 27 घंटे का ब्लॉक सभी छह लाइनों, 7वीं लाइन और यार्ड में सीएसएमटी और भायखला,वडाला स्टेशनों के बीच  19 नवंबर की रात 11 बजे से 21 नवंबर सुबह  02.00 बजे तक किया गया. ब्रिज को सफलतापूर्वक डिस्मेंटल करने के बाद मध्य रेलवे ने अप और डाउन स्लो लाइन और अप और डाउन फास्ट लाइन को तय समय से पहले बहाल कर दिया. इसी के साथ 154 वर्ष पहले ब्रिटिश कालीन कर्नाक ब्रिज भी इतिहास का हिस्सा बन गया. इस ब्रिज का निर्माण अब जल्द किया जाएगा. ने ब्रिज का निर्माण मुंबई महानगरपालिका करेगी.

    रेलवे प्रशासन के अनुसार पहली लोकल ट्रेन CSMT से 15.50 बजे ठाणे कर्नाक ब्रिज डिस्मेंटलिंग साइट से लिए 16.00 बजे रवाना हुई. हार्बर लाइन निर्धारित समय से पहले ही 17.46 बजे बहाल कर दी गई है. हार्बर लाइन पर पहली ट्रेन पनवेल-वडाला लोकल वडाला से 17.46 बजे सीएसएमटी के लिए रवाना हुई और सीएसएमटी-पनवेल लोकल 17.52 बजे सीएसएमटी से रवाना हुई. 7वीं लाइन और यार्ड का काम प्रगति पर है और शेड्यूल प्लान से पहले पूरा होने की उम्मीद है.

    पिछले ब्लॉकों से प्रेरणा लेते हुए, विशाल कार्य को पूरा करने के लिए एक अभिनव योजना बनाई गई. ब्लॉक दिवस से पहले ट्रफ और स्लैब कंक्रीट को 100% हटाने, और उपलब्ध कॉरिडोर मार्जिन में ब्रिज के पाथवे को हटाने और स्टैंडबाय क्रेन ने समय से पहले काम पूरा करने में मदद की.

    मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि “यह एक बहुत बड़ा और चुनौतीपूर्ण कार्य था क्योंकि सभी लाइनों और सीएसएमटी स्टेशन पर यातायात पूरी तरह से बंद थी. व्यापक तैयारी, अभिनव योजना और स्थानीय निकायों साथ समन्वय ने हमें समय से पहले इस विशाल कार्य को पूरा करने में सक्षम बनाया. व्यापक मैन पावर और टीम वर्क के साथ कई बड़ी क्षमता वाली क्रेन और अन्य मशीनरी की तैनाती ने काम को तेजी से पूरा करने में मदद की. इस मेगा ट्रैफिक ब्लॉक का उपयोग अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए भी किया गया था. शैडो ब्लॉक में ट्रैक, ओएचई और सिग्नलिंग के रखरखाव के काम से रेलवे को भविष्य की ब्लॉक अवधि के लगभग 900 घंटे समय की बचत हुई.

    यह सुनिश्चित करने के लिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला, दादर, ठाणे, वडाला रोड और पनवेल, नासिक, पुणे और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ब्लॉक हेल्पडेस्क खोले गए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो.

     इसी महीने शुरू होगा ब्रिज का निर्माण
    बीएमसी ब्रिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसी महीने कर्नाक ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा. ब्रिज निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन पहले ही पूरा कर लिया गया है. मेसर्स ए बी इंफ्राबिल्ड लिमिटेड को 53.08 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया है.

     अधिकारी के मुताबिक नए ब्रिज की लंबाई 70 मीटर और चौड़ाई 26.75 मीटर होगी. पूर्व की तरफ 167 मीटर संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा. निर्माण के लिए मेसर्स राइट्स लि. को समन्वय के लिए आज मंजूरी प्रदान कर दी.  नए  ब्रिज की पाइलिंग का काम मेसर्स राइट्स को दिया गया है. इस कंपनी को रेलवे पटरी के पास पाइलिंग का विशेषज्ञ माना जाता है.

     

  • मध्य रेल का 27 घंटे स्पेशल मेगा ब्लॉक, बेस्ट उपलब्ध कराएगा अतिरिक्त बसें

    मध्य रेल का 27 घंटे स्पेशल मेगा ब्लॉक, बेस्ट उपलब्ध कराएगा अतिरिक्त बसें

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई: सीएसएमटी और मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिटिश काल के पुराने और खतरनाक हो चुके कर्नाक ब्रिज  (Carnac Bridge Dismentling ) तोड़ने का कार्य शनिवार रात से रविवार रात तक लगातार 27 घंटे तक जारी रहेगा. सेंट्रल रेलवे ने इसके लिए 27 घंटे के स्पेशल ब्लॉक लेने जा रहा है. इस दौरान सीएसएमटी, भायखला और वडाला रोड के बीच रेल यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा है. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए बेस्ट उपक्रम शनिवार रात 10.30 बजे से रविवार सुबह 6.30 बजे तक 12 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है.

    बेस्ट उपक्रम मध्य रेलवे, मुंबई मनपा और बेस्ट प्रशासन के समन्वय से भायखला और वडाला से सीएसएमटी के बीच अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा. जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिल सके. बेस्ट शनिवार रात 10.30 बजे से रविवार सुबह 6.30 बजे तक 12 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा. इसी तरह रविवार को सात अन्य प्रमुख रूटों पर 35 बसें छोड़ी जाएंगी.

    145 वर्ष पुराने कर्नाक ब्रिज को गिराने के लिए जरूरी पूरा सिस्टम, जेसीबी, 4 क्रेन, मैनपावर आदि तैयार करने में रेल प्रशासन जुटा हुआ है. इनमें एक क्रेन गुरुवार को और दो क्रेन शुक्रवार स्थल पर पहुंची.  इस ब्लॉक के दौरान, सीएसएमटी रेलवे टर्मिनल से बाहर जाने वाली और बाहर से सीएसएमटी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों को केवल दादर, पनवेल रेलवे स्टेशन तक ही चलाया जाना समझा जाता है.ऐसे में यात्रियों को परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है.

    Carnac Bridge
    कर्नाक ब्रिज तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

    रेल प्रशासन ने कर्नाक ब्रिज को गिराने के लिए शनिवार रात से रविवार तक सीएसएमटी और मस्जिद बंदर के बीच 27 घंटे का स्पेशल  ब्लॉक लिया है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इस ब्रिज का कुछ हिस्से को तोड़ा जाने लगा है. इस ब्रिज के दोनों ओर के कुछ निर्माणों को तोड़ा गया है. लेकिन चूंकि ब्रिज का शेष और मुख्य भाग पुल के नीचे से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर है, इसलिए रेल यातायात को रोके बिना इस ब्रिज को गिराना मुश्किल है. गुरुवार को ब्रिज के पूर्वी छोर पर बड़ी क्रेन लगाई गई. शुक्रवार को दो और क्रेन ब्रिज साइट पर दाखिल हुईं. शुक्रवार को तीन क्रेन से ब्रिज के आसपास तोड़-फोड़ का काम किया जा रहा था.

    इस बीच, ब्रिज को गिराने के लिए लिए गए 27 घंटे के ब्लॉक के दौरान रेल प्रशासन ने लोकल और मेल-एक्सप्रेस सेवाओं में कुछ बदलाव किए हैं. इस ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर रूट वड़ाला और सेंट्रल रेलवे पर भायखला तक ही लोकल ट्रेनें चलेंगी. सीएसएमटी से भायखला और वडाला रोड के बीच लोकल ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा, इसलिए इस रूट पर कोई लोकल नहीं चलेगी.

    रेल प्रशासन ने कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है. कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें केवल मध्य रेलवे के दादर और पनवेल रेलवे स्टेशनों से चलाई जाएंगी.

  • कर्नाक ब्रिज निर्माण के लिए मे राइट्स लि कंपनी करेगा समन्वय का कार्य/ बीएमसी ने दी मंजूरी

    कर्नाक ब्रिज निर्माण के लिए मे राइट्स लि कंपनी करेगा समन्वय का कार्य/ बीएमसी ने दी मंजूरी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई महानगर पालिका (Bmc) ने 148 वर्ष पुराने मस्जिद बंदर स्थित कर्नाक ब्रिज (Carnac Bridge) के लिए मे राइट्स लि. को समन्वय के लिए आज मंजूरी प्रदान कर दी.

    लोकमान्य तिलक मार्ग पर ए एवं बी वार्ड को जोड़ने वाला यह ब्रिज 148 वर्ष पूर्व ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था. मुंबई आईआईटी की ऑडिट रिपोर्ट में ब्रिज को खतरनाक बताया गया था. जिसके बाद बीएमसी और रेलवे ने संयुक्त रूप से ब्रिज का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया है. रेलवे पटरी के उपर ब्रिज का हिस्सा रेलवे निकालेगा जबकि दोनों तरफ के बचे हिस्से को बीएमसी तोड़ेगी.

    बीएमसी करेगी ब्रिज एवं संपर्क मार्ग का निर्माण

    इस ब्रिज और संपर्क मार्ग का निर्माण बीएमसी करेगी. ब्रिज निर्माण के लिए ठेकेदार की नियुक्ति पहले ही कर दी गई है.  रेलवे की सीमा में गर्डर निर्माण, इंजीनियरिंग कार्यों की देखभाल के लिए रेलवे ने बीएमसी को मे राइट्स लि.और इरकॉन इंटरनेशनल का नाम सुझाया था जिसमें से मे राइट्स का नाम को मंजूरी दी गई है. इस कार्य के लिए बीएमसी मे राइट्स लि को 3 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपए की राशि देना तय किया है.

    पांच वर्ष पूर्व ही ब्रिज को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था. अगले एक दो महीने में ब्रिज को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह ब्रिज 70 मीटर लंबा और 26.5 मीटर चौड़ा है. पांच साल पहले ब्रिज पुनर्निर्माण की लागत 41.27 करोड़ रुपए थी.

    हैंकॉक ब्रिज बनकर तैयार है. कोर्ट मैटर होने के कारण ब्रिज को शुरु नहीं किया जा सका है. बैंकॉक ब्रिज के शुरु होने के बाद ही कर्नाक ब्रिज तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. ब्रिज निर्माण के टेंडर पूरा कर लिया गया था जो अब भी ओपन है.

    सतीश ठोसर

    चीफ इंजीनियर बीएमसी (ब्रिज विभाग)