Tag: तिलवारी

  • रात में चल रहा था लिट्टी चोखा का प्रोग्राम, बरामदे में निकला विशालकाय अजगर, सभी के उड़े होश

    रात में चल रहा था लिट्टी चोखा का प्रोग्राम, बरामदे में निकला विशालकाय अजगर, सभी के उड़े होश

     आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    जौनपुर. जौनपुर जनपद के तिलवारी ग्राम में रामनारायण दूबे के यहां रात को लिट्टी चोखा का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान बरामदे से निकले एक विशालकाय अजगर को देख कर सभी के होश उड़ गए. अजगर को पकड़ने के रात दो बजे तक प्रयास होता रहा तब जाकर काबू किया गया. (Litti Chokha program was going on at night. People were shocked when a giant python appeared in the verandah of the corridor)

    तिलवारी ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात रामनारायण दूबे के घर रात को ग्रामवासियों के लिए लिट्टी चोखा का प्रोग्राम आयोजित किया गया था. रात 9 बजे सब खाने की तैयारी कर रहे थे तभी दालान के बरामदे में उनका श्वान लगातार भूके जा रहा था.  जब वहा डांटने पर भी चुप नहीं हुआ तब घर के सदस्य ने वहां जाकर यह जानने का प्रयास किया कि आखिर श्वास एक ही जगह देख कर क्यों भूंक रहा है.

    ग्राम तिलवारी रामनारायण दूबे के बरामदे में बैठा विशालकाय अजगर
    दरअसल विशालकाय अजगर वहां रखे गए बोरी के नीचे बैठा हुआ था. लाठी से बोरी हटाने पर इस 8 से 10 फीट के अजगर को देख कर सब भयभीत हो गए. अजगर को बरामदे से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा. रात को ही इसकी सूचना खुटहन पुलिस थाने को दी गई. पुलिस आई लेकिन कुछ अधिक नहीं कर सकी. देर रात के कारण कोई संपेरा या सांप पकड़ने वाले भी उपलब्ध नहीं थे. रात को ही पिलकिछा किसी को बुला पर अजगर को पकड़ा गया. अजगर का वजन 45 किलो बताया जा रहा है.
     गोमती नदी का किनारा होने के कारण वहां पर सरपत और छोटा जंगल है. आमतौर पर इस इलाके में नाग, करैत, या गैर विषैले सांप पाए जाते हैं लेकिन अजगर नहीं पाया जाता. लेकिन यह अजगर कहां से आया इसका पता नहीं चल सका. रात 2 बजे अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया.
  • क्षतिग्रस्त हुए तिलवारी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

    क्षतिग्रस्त हुए तिलवारी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    जौनपुर. तिलवारी- पिलकिछा (Ban on heavy vehicles on the damaged Tilwari bridge) स्थित गोमती नदी स्थित लालबहादुर शास्त्री पुल की रेलिंग टूटने और पुल के क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है. कुछ दिन पहले दुर्घटना के कारण पुल की रेलिंग टूट कर नीचे गिर गई थी.
    जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि पुल पर भारी व ओवरलोड वाहनों को रोकने के संबंध में निम्नांकित रूट डायवर्जन व्यवस्था अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग जौनपुर के निर्देशानुसार लागू की गई है.
    पुल की टूटी हुई रेलिंग

    इलाहाबाद की ओर से शाहगंज व आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन/ ओवरलोड वाहन के लिए मुंगरा बादशाहपुर से सुजानगंज हुए होते हुए शाहगंज के लिए जाएंगे, जहां से अंबेडकर नगर, फैजाबाद, आजमगढ़ जा सकेगे. मिर्जापुर की ओर से आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहनों के लिए मड़ियाहूं से जलालपुर से थाना गद्दी से केराकत से खुज्जी मोड़ होते हुए आजमगढ़ के लिए जा सकेंगे.

     वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाले भारी व ओवर लोड वाहनों के लिए जलालपुर से थाना गद्दी से केराकत से खुज्जी मोड होते हुए आजमगढ़ जा सकेंगे. आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहन प्रसाद तिराहे से केराकत से थाना गद्दी होते हुए जलालपुर जाएंगे, जहां से वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ इत्यादि स्थानों पर जा सकेंगे. शाहगंज से की ओर से आने  वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहनों के लिए पचहटिया से प्रसाद तिराहा होते हुए केराकत से थाना गद्दी से जलालपुर होते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर इत्यादि को जा सकेंगे.
    प्रशासन ने  सुल्तानपुर वाराणसी बाईपास पर जौनपुर उतरने वाले पॉइंट पर जैसे हाउज तिराहा, पकड़ी तिराहा, अलीगंज तिराहा पर ट्रैफिक का पुलिस बल लगाकर आजमगढ़ व शाहगंज जाने वाले भारी वाहनों को शहर की ओर आने से रोकने का भी आदेश दिया है. कार्तिक पूर्णिमा का तिलवारी में मेला लगने के कारण पुल पर भारी भीड़ रहती है. इसलिए भारी वाहनों  के कारण होने वाली संभावित  दुर्घटना को  रोकने के लिए प्रसाशन का अच्छा प्रयास है.