Tag: आम आदमी पार्टी

  • मुंबई आम आदमी पार्टी में मची भगदड़, कई पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

    मुंबई आम आदमी पार्टी में मची भगदड़, कई पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाने आम आदमी पार्टी (Aam aadami parti) ) के नेताओं से नाराज पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. मुंबई आम आदमी पार्टी में भगदड़ मच गई है. बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने से आम आदमी पार्टी मुंबई में बहुत कमजोर हो सकती है. (Panic in Mumbai Aam Aadmi Party, many officials resigned)

    आज मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी नितिन दलवी, गिरीश दिलीप, वाहा-डी ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया.
    नितिन दलवी ने बताया कि कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अब तक छह लोग इस्तीफा दे चुके हैं और आज शाम को पांच से सात लोग इस्तीफा देने वाले हैं. माहिम, सायन, भायखला में आदमी पार्टी के पदाधिकारी 10 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. संगीता जाधव, प्रशांत सातवसकर अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. साथ ही नितिन दलवी ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा हमारा प्रमुख मुद्दा होगा.
  • इंडी गठबंधन से बाहर हुई आम आदमी पार्टी, गुरुवार को पार्टी बैठक में हुआ फैसला, अकेले लड़ेंगी दिल्ली विधानसभा का चुनाव

    इंडी गठबंधन से बाहर हुई आम आदमी पार्टी, गुरुवार को पार्टी बैठक में हुआ फैसला, अकेले लड़ेंगी दिल्ली विधानसभा का चुनाव

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    दिल्ली. जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पार्टी आज इंडी गठबंधन से बाहर होने का फैसला किया. इस बैठक की अगुवाई केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया था. (Aam Aadmi Party out of Indi alliance, decision taken in party meeting on Thursday, will fight Delhi assembly elections alone)
    बैठक के बाद आप नेता गोपाल राय ने कहा कि I-N-D-I-A गठबंधन के साथ हमारा रिश्ता यहीं तक था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा गठजोड़ यहीं तक था. गठजोड़ यही समाप्त हो गया. आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.
    आज सुनीता केजरीवाल के नेतृत्व में सीएम आवास पर हुई विधायकों की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया,
    जिसमें कहा गया कि AAP आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ उसका कोई गठबंधन नहीं होगा. इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की गई.
     लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सातों सीटें हार गई. केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी को लगता था कि इंडी गठबंधन सत्ता में आता है तो उन्हें फौरी तौर पर राहत मिल सकती है. लेकिन कोर्ट ने समय बढ़ाने की उनकी याचिखा को खारिज कर दिया.
    लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Admi की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल पर सीएम आवास में पीए द्वारा की गई मारपीट के बाद पार्टी बैकफुट पर आ गई थी. इसका असर चुनाव प्रचार पर पड़ा. भाजपा ने इस मुद्दे को हाथों हाथ लिया. आप को दिल्ली में एक सीट मिलने का अनुमान लगाया था लेकिन रिजल्ट फिर अनपेक्षित रहा. केजरीवाल दिल्ली की जनता से अपील करते रहे कि  इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें जेल नहीं जाना होगा. उनकी अपील को दिल्ली की जनता ने अनसुनी कर दिया.
  • मैं तो केवल ठग केजरीवाल महाठग

    मैं तो केवल ठग केजरीवाल महाठग

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    नई दिल्ली. मनी लांड्रिंग मामले में तिहाड जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल (CM Aravind Kejriwal)का काला चिट्ठा खोल दिया है. सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के नेता ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. उसके बाद सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मैं तो केवल ठग हूं लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महाठग है.

    सुकेश का केजरीवाल पर पलटवार

    कुछ दिन पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के गवर्नर वी. के सक्सेना को पत्र लिखा था. उस पत्र में आप नेता सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुझे जेल में सुरक्षित रहने के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की. साथ ही सुकेश ने यह भी कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. अरविंद केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए सुकेश को ‘ठग’ कहा था. लेकिन अब सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को ‘महाठग’ कहा है.

    सुकेश का एक और पत्र सामने आया है. सुकेश ने पत्र में केजरीवाल से पूछा है कि मैं देश का सबसे बड़ा ‘ठग’ हूं. फिर आपने मुझसे 50 करोड़ रुपए क्यों लिए और मुझे राज्यसभा की सीट देने की पेशकश क्यों की?  आप तो ‘महाठग’ निकले. सुकेश ने चिट्ठा खोलते हुए कहा कि 20 से 30 लोगों को उम्मीदवारी देने के लिए 500 करोड़ रुपए  पार्टी फंड में देने के लिए मजबूर किया गया था. अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि सुकेश ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं

    इस बीच सुकेश ने आप नेता सत्येन्द्र जैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘ मैं सत्येंद्र जैन को वर्ष 2015 से हु जानता हूं. उन्होंने मुझे दक्षिण भारत में एक बड़े पद और राज्यसभा की उम्मीदवारी का वादा किया था. इसके लिए हमने 50 करोड़ रुपए डोनेशन भी दिए थे. दो से तीन महीने में 10 करोड़ 

    सुकेश ने पत्र में कहा है कि तत्कालीन जेल मंत्री सत्येंद्र जैन मुझसे कई बार मिले. 2019 में भी सत्येंद्र जैन मुझसे मिले थे. उनके सचिव सुशील ने मुझे जेल में सुरक्षित रखने के लिए प्रति माह 2 करोड़ रुपए की मांग की थी. उसके बाद मुझ पर दबाव डाल कर दो-तीन महीने में 10 करोड़ रुपए वसूल कर लिए. यह सारा पैसा जैन के करीबी दोस्त चतुर्वेदी को कोलकाता में दिया गया था.

  • मुंबई कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल

    मुंबई कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई.बांद्रा ( पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के 200 से भी ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेहमूद देशमुख के नेतृत्व में इन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मुंबई प्रभारी प्रीति शर्मा मेनन की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष द्विजेंद्र तिवारी, सुमित्रा श्रीवास्तव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.
    पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ नेता मेहमूद देशमुख ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की ही तरह पूरे देश में बेहतरीन शासन व्यवस्था की सरकारें जल्द स्थापित होंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उन्होंने लंबे समय तक काम किया, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने जन सामान्य को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया , उससे वह काफी प्रभावित हैं. केजरीवाल सरकार का गवर्नेंस मॉडल देश के सामने बहुत बड़ी मिसाल है. दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य आज हर देशवासी की जुबान पर हैं.इसीलिए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निश्चय किया.
    देशमुख और उनके सहयोगियों का पार्टी में  स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मुंबई प्रभारी प्रीति शर्मा मेनन ने  कहा
    “आम आदमी पार्टी का गठन आम जनता की तकलीफों को दूर करने और उनके लिए कल्याणकारी कार्य करने के लिए किया गया है. इस कार्य में जो भी अच्छे लोग सहयोगी होना चाहते हैं, चाहे  वे  किसी भी पार्टी के हों,  हम उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं . श्री अरविंद केजरीवाल ने यह साबित कर दिया कि यदि नीयत साफ हो तो आम जनता के लिए सरकारें बेहतरीन कार्य कर सकती हैं.  दिल्ली में केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस ने यह साबित कर दिया कि केवल 5 साल में भी लाखों लोगों की जिंदगियां बदली जा सकती हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 17 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी आज शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं,  जबकि इसके विपरीत मुंबई मनपा द्वारा संचालित स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है.

     वही हाल स्वास्थ्य सेवाओं का भी है.आधी से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं तो मुंबई मनपा ने ब्यूरोक्रेट और नेताओं के रिश्तेदारों को आउटसोर्स कर दी हैं. हमें विश्वास है कि इस बार मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सभी 236 वार्डों में मुंबई की जनता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन देगी और हम मुंबई मनपा में सत्ता हासिल करेंगे. हमारा लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करना है, और पार्टी के प्रति आमजनों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है.