Tag: ओवरफ्लो

  • मध्य वैतरणा जलाशय हुआ ओवरफ्लो

    मध्य वैतरणा जलाशय हुआ ओवरफ्लो

    नवभारत न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई में पानी पानी आपूर्ती करने वाले सात जलाशयों में चार जलाशय पूरी तरह से भर कर लबालब हो चुके हैं. मंगलवार दाेपहर बाद मध्य वैतरणा जलाशय Madhy Vaitarna Reservoir Overflows) भी ओवरफ्लो हो गया. अब तक मोडक सागर, तानसा, तुलसी और मध्य वैतरणा जलाशय भर चुके हैं. चार जलाशयों के भरने के बाद इन जलाशयों में 12,54,377 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है.

    मंगलवार दोपहर 2.35 बजे मध्य वैतरणा जलाशय भी ओवरफ्लो हो कर बहने लगा. बीएमसी जल विभाग के अनुसार जलाशय का केवल एक गेट खोला गया है. जलाशयों के कैचमेंट एरिया में अब भी अब भी अच्छी बरसात होने के कारण जलाशयों में पानी जमा हो गया. पिछले वर्ष मुंबई की अधिकांश झीलें अगस्त महीने में ओवर फ्लो हुई थीं. लेकिन इस बार जुलाई मध्य के 10 दिन जम कर हुई बरसात में ही चार जलाशय लबालब हो गए हैं. अभी भातसा और अपर वैतरणा के भरने का इंतजार है. हालांकि तालब क्षेत्र में पहले की अपेक्षा बरसात कम हुई है. लेकिन अभी सितंबर तक बरसात होने की उम्मीद है. इसलिए मुंबईकरों को पीने के पानी की चिंता कम हो गई है.

    बीएमसी जल विभाग के अनुसार मुंबई में रोजाना 3850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है. अच्छी बरसात होने के कारण 15 दिन चले 10 प्रतिशत पानी कटौती को खत्म कर दिया गया था. वर्तमान में रोज 3850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है. मुंबई को वर्ष भर पर्याप्त पीने के लिए 14,47,36.3 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है. वर्तमान में तालाबों में 12,54,377 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है.

    जलाशय क्षेत्रों में झमाझम बारिश

    मुंबई के जलाशयों में अब भी अच्छी बरसात हो रही है. मंगलवार सुबह तक अपर वैतरणा में 29 मिमी, मोडक सागर में 71 मिमी, तानसा में 52 मिमी,मध्य वैतरणा में 58 मिमी, भातसा में 64 मिमी, विहार में 18 मिमी एवं तुलसी जलाशय में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई.

  • मनपा को जलापूर्ति करने वाला मोडक-सागर जलाशय ओवरफ्लो

    मनपा को जलापूर्ति करने वाला मोडक-सागर जलाशय ओवरफ्लो

    7 झीलों में जमा हुआ 56.07% पानी
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. मुंबई को  जलापूर्ति करने वाले मनपा के सात जलाशयों में ओवरफ्लो (Modak-Sagar reservoir overflowing water supply to Municipal) होने वाला मोडक सागर पहला जलाशय बन गया है.  मुंबई एवं पास के जिलों में तीन दिन से हो रही भारी बरसात के कारण सभी जलाशयों में 56.07 प्रतिशत पानी जमा हो गया है. इन जलाशयों से मुंबई के नागरिकों को प्रतिदिन 385 करोड़ लीटर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होती है. आज दोपहर 01.04 बजे से मोडक-सागर जलाशय ओवरफ्लो होकर बहने लगा.
     बीएमसी जल अभियंता विभाग के अनुसार  पिछले अन्य पांच वर्षों की तुलना में इस बार मोडक सागर पहले ही ओवरफ्लो हो गया.  22 जुलाई 2021 को मोडक सागर 03.24 बजे ओवरफ्लो हुआ था. वर्ष 2020 में 18 अगस्त  रात 09.24 बजे, 2019 में 26 जुलाई,. वर्ष 2018 और 2017 दोनों में 15 जुलाई और साल 2016 में 01 अगस्त को ओवरफ्लो हुआ था.
    मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले मनपा के 7 जलाशयों की कुल जल संग्रहण क्षमता 1,44,736.3 करोड़ लीटर (14,47,363 मिलियन लीटर) है, जिसमें आज सुबह 6.00 बजे हुई जनगणना के अनुसार 81152.20 करोड़ लीटर यानी 56.07 प्रतिशत पानी जमा हो गया हैं.