Tag: बॉयकॉट

  • ब्रह्मास्त्र भी हो गई बॉयकॉट की शिकार, थियेटरों में दर्शकों का अकाल

    ब्रह्मास्त्र भी हो गई बॉयकॉट की शिकार, थियेटरों में दर्शकों का अकाल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई . बॉलीवुड की एक और फिल्म पर बॉयकॉट का ग्रहण लग गया. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज तो हो गई (Brahmastra also became a victim of boycott, famine of audience in theaters लेकिन थियेटर में फिल्म देखने वाले दर्शकों का अकाल पड़ गया है.  अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को बनाने में 10 साल लगाए हैं. फिल्म के निर्माण पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए गए लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म का बंटाढार  हो गया.
       दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्टार इंडिया द्वारा दायर कॉपीराइट उल्लंघन मामले में 18 वेबसाइटों को ‘ब्रह्मास्त्र’ स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया था. इतनी सारी तैयारियों के बावजूद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है, जिससे मेकर्स काफी परेशान हैं.
      400 करोड़ रुपए के बजट में बनी अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी भारत की पौराणिक कहानी पर आधारित है. यह एक आधुनिक अवतार वाले हथियारों की कहानी है.
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि यह फिल्म बॉलीवुड की अन्य फिल्मों से बेहतर कर सकती है. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो में नजर आए हैं.
    हालांकि मेकर्स इस फिल्म की कमाई को लेकर आशान्वित हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया में पोस्ट वीडियो में एक थिएटर में ब्रह्मास्त्र दिखाई जा रही है और पूरा थिएटर खाली नजर आ रहा है.
    आमिर खान की फिल्म लालसिंह सिंह चड्ढा भी बॉयकॉट के कारण सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. ब्रह्मास्त्र को लेकर यही ट्रेंड रहा तो निर्माता निर्देशक के साथ कलाकार को भी सिर पीटना पड़ेगा.
  • आखिरकार “लाल सिंह चड्ढा” फ्लॉप घोषित

    आखिरकार “लाल सिंह चड्ढा” फ्लॉप घोषित

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई.  मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पिछले हफ्ते 11 अगस्त को रिलीज हुई थी.(Finally “Lal Singh Chaddha” declared a flop)
    आमिर की इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही थी  ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी. लेकिन सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड के चलते फिल्म गोता खा गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं बिखेर पाई.कहा जा रहा है कि बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से ही फिल्म फ्लॉप घोषित हो गई है. इस बीच बॉलीवुड के एक अन्य अभिनेता शाहरूख खान ( Shahrukh Khan Film Pathan) की आने वाली फिल्म “पठान” के खिलाफ भी बॉयकॉट का अभियान शुरु हो गया है.
      इस बॉयकॉट ट्रेंड पर खुद आमिर खान, करीना कपूर खान समेत कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी.अब अभिनेता आर. इस बारे में माधवन ने अपनी राय रखी है.  माधवन ने बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने और दक्षिणी फिल्मों के सुपरहिट होने के कुछ कारण भी बताए हैं.  माधवन बुधवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धोखा- राउंड डी कॉर्नर’ के टीजर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे. इस मौके पर उन्होंने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने और बॉलीवुड फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने पर अपने विचार व्यक्त किए.
        लाल सिंह चड्ढा की विफलता के बारे में, माधवन ने कहा, “अगर हमें पता होता कि फिल्म सफल नहीं होगी, तो हम सभी हिट कर रहे होते. कोई भी निर्माता यह सोचकर फिल्म नहीं बनाता कि वह गलत फिल्म बना रहा है. इसके पीछे की मंशा सकारात्मक है और कड़ी मेहनत भी. अब तक जितनी भी बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनका इरादा एक अच्छी फिल्म बनाने और उसमें अच्छा काम करने का रहा है.
       साउथ की फिल्मों के हिट होने के बारे में उन्होंने कहा, ‘कुछ साउथ फिल्मों की सफलता के बाद यह सोचना गलत है कि साउथ की फिल्में हिंदी फिल्मों से बेहतर करती हैं. साउथ इंडस्ट्री की कुछ ही फिल्में अब तक सुपरहिट हुई हैं. साथ ही इसे प्रतिरूप नहीं कहा जा सकता. क्योंकि बाहुबली 1, बाहुबली 2, आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ: पार्ट 1 और केजीएफ: पार्ट 2 सिर्फ छह सुपरहिट फिल्में हैं, आप इसे एक चलन नहीं कह सकते. अगर अच्छी फिल्में आती हैं, तो वे निश्चित रूप से हिट होंगी, चाहे भाषा कुछ भी हो.” माधवन ने विश्वास व्यक्त किया कि अगर दर्शकों को अच्छी सामग्री दी जाती है, तो वे सिनेमा जाएंगे और भाषा की परवाह किए बिना फिल्म देखेंगे.
    इस बीच बॉलीवुड के खान अभिनेताओं के बयानों को लेकर देश भर में माहौल गरमा रहा है. हिंदू संगठनों ने चाहे आमिर खान हों, शाहरूख या सलमान इन पर हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है. खासकर आमिर खान से लोग बहुत खफा दिखाई दे रहे हैं. वे अपनी फिल्मों के लिए ऐसे विषय का चयन करते हैं जो परेशानी का सबब बन जाता है. खान अभिनेताओं की फिल्मों के बॉयकॉट का एक ट्रेंड सेट होने के बाद लोगों को लगता है कि वे सभी खान अभिनेताओं की फिल्मों का बहिष्कार कर सबक सिखा सकते हैं. या यूं कहें कि इनका समर्थन करने वाले हिंदू अभिनेताओं की फिल्मों को लोगों का कोपभाजन बनना होगा.