Tag: Ashvini Vaishnav

  • रेल मंत्रालय,  रेलवे प्रशासन की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे यात्री

    रेल मंत्रालय, रेलवे प्रशासन की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे यात्री

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई, बांद्रा टर्मिनस (Bandra Terminus) (Stampede) पर आज गांव जाने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने जुटी भीड़ के कारण मची भगदड़ रेल मंत्रालय और रेल प्रशासन की नाकामी उजागर कर रही है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव यात्रियों को होने परेशानी को लेकर गंभीर नहीं है. प्लेटफार्म पर एक इंच खड़े होने की जगह नहीं थी. रेल विभाग पहले यात्रियों को वेटिंग टिकट जारी करता है और कन्फर्म नहीं होने के बाद ट्रेन चढ़ने नहीं देता है. इस उपाय योजना से भीड़ नियंत्रण की कोशिश एक फेल मंत्रालय की कहानी बयां करता है. आज हुए हादसे में एक यात्री इतना गंभीर रूप से घायल हो गया कि जीवन भर अपाहिज होने की नौबत आ गई.  (Railway passengers are suffering due to failure of railway administration) 

    रेल प्रशासन को पता है कि त्योहार हो या गर्मी की छुट्टी उत्तर भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों अपरंपार भीड़ जमा हो जाती है. उसके बाद भी वर्षों से ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही. एक दो स्पेशल ट्रेन चला कर रेल विभाग पल्ला झाड़ लेता है जबकि टिकट और वेटिंग टिकट से उसे पता चलता है कि गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या कितनी है. यात्रियों की संख्या के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है लेकिन रेल प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है.

    लाखों यात्री अब भी टिकट की प्रतीक्षा में 

    शादी विवाह का सीजन हो या त्योहारी सीजन, गांव जाने वालों को आसानी से टिकट उपलब्ध नहीं होता है. टिकट के नो रूम होने तक टिकट जारी किए जाते हैं. लाखों यात्री अब भी टिकट मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड यहां तक नेपाल के लोग भी बड़ी संख्या में मुंबई में रहते हैं. गांव जाने के लिए टिकट उपलब्ध नहीं फिर ऐसे मंत्रालय का क्या फायदा जहां का रेल मंत्री यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान नहीं देता है.

    चार दशक से उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों की यही कहानी है. जहां ज्यादा ट्रेनों की जरूरत है वहां बुलेट ट्रेन चलाने की बजाय मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. आज के हादसे में 50 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं. जो ज्यादा घायल थे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेल मंत्री जी अब तो आंखें खोलिए, मंत्रालय के ऐसी कमरे से बाहर निकल रेल विभाग के उन अधिकारियों पर नकेल लगाइए जो उचित व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

  • मुंबई टू जौनपुर वंदेमातरम ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    मुंबई टू जौनपुर वंदेमातरम ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Big News मुंबई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashvini Vaishnav) ने मुंबई से जौनपुर के वंदे भारत ट्रेन चलाने पर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी है. महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह (Kripa Shankar Singh) की मांग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर हाल ही में हुई रेलवे बोर्ड की मीटिंग में भी हुई है. (Railway Minister gave principle approval to the demand of running Mumbai to Jaunpur Vande Bharat train)

    पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री कृपाशंकर सिंह  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर 6 नवंबर को पत्र सौंपा जिसमें मुंबई-जौनपुर ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने की मांग की थी। उनकी इस मांग को सकारात्मक प्रतिसाद रेल मंत्री ने देते हुए इस जरूरत को आवश्यक मानते हुए जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है.

    भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में कहा है कि मुंबई में करीब 40-50 लाख उत्तर भारतीय रहते हैं. इसमें हर छठवां व्यक्ति जौनपुर जिले का रहने वाला है. इसके बावजूद जौनपुर जिले के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है।श. उन्होंने आगे रेल मंत्री से निवेदन किया कि यदि मुंबई-जौनपुर के लिए ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू होती है, तो जौनपुर के साथ ही भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और बनारस जिले के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा.

    कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुंबई से जौनपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है. कुछ ट्रेन है जो जौनपुर होकर जाती हैं. हम वर्षों से मुंबई से जौनपुर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग विभिन्न स्तर पर उठाते रहे हैं. लेकिन इस बार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक जवाब दिया है. सिंह ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें फोन कर इस बारे में सूचित किया है. हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री को इसके लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.

    अभी मुंबई से जौनपुर जाने के लिए जनपद वासियों को अपने घर पहुंचने में 23 से 30 घंटे का समय लगता है. वंदे भारत ट्रेन की जौनपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिलने पर आधे समय में ही अपने घर पहुंच सकते हैं.