Tag: Fire

  • मुलुंड पश्चिम स्थित हाईराइज इमारत में लगी आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत

    मुलुंड पश्चिम स्थित हाईराइज इमारत में लगी आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुलुंड पश्चिम एलबीएस रोड भांडुप सोनापुर सिग्नल के पास ओपल अपार्टमेंट नामक हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मुंबई फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश में लगा है.(Fire breaks out in a high rise building in Mulund West, an elderly woman dies)

    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आज दोपहर 12.24 बजे 16 मंजिला इमारत के 9वें मंजिला पर आग लग गई. आग लगने के बाद जान बचाने के लिए लोग बिल्डिंग से नीचे की तरफ भागने लगे. दोपहर में आग लगने से बिल्डिंग में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे थे.

    सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहले इमारत में फंसे 40- 50 लोगों को बाहर निकाला उसके बाद आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस बीच एक बुजुर्ग महिला एस एम आनंदी (68) को निकाल कर एम टी अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

  • कमला मिल कंपाउंड के टाइम्स टावर में लगी आग हुई भीषण , फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटा

    कमला मिल कंपाउंड के टाइम्स टावर में लगी आग हुई भीषण , फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Fire breaks out at Times Tower:  मुंबई. सेनापति बापट मार्ग लोअर परेल कमला मिल कंपाउंड के टाइम्स टावर में लगी आग भीषण हो गई है. आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण आग बढ़ती गई. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. (The fire in the Times Tower of Kamla Mill Compound has become severe)

    मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग शुक्रवार 6.29 मिनट पर लगने की सूचना मिली थी. इमारत में लगे फायर उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश नाकाम होने पर 6.47 बजे फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. लेकिन फायर ब्रिगेड 7.15 बजे पहुंची तब तक आग फैल चुकी थी. आग की भीषणता को देखते हुए दो लेवल की आग घोषित किया गया है. टाइम्स टावर 7 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है.

    मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा मुंबई पुलिस, एंबुलेंस, मनपा जी दक्षिण विभाग के वार्ड स्टाफ को भी तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. कमला मिल कंपाउंड में इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

  • जोगेश्वरी के सराफ कासकर इंडस्ट्रीज में भीषण आग, आग पर काबू पाने का प्रयास

    जोगेश्वरी के सराफ कासकर इंडस्ट्रीज में भीषण आग, आग पर काबू पाने का प्रयास

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. जोगेश्वरी के सराफ  केसरकर इंडस्ट्रीज में मंगलवार रात 11 बजे भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है. बीएमसी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा मनपा वार्ड के कर्मचारी के अलावा स्थानीय पुलिस भी मौजूद है. Fire breaks out at Jogeshwari) 
    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आग दो मंजिला रुची 13, सराफ कासकर इंडस्ट्रीज में लगी है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के 4 फायर इंजन, 2 जेट, 1 सीएफएफवी, वाटर टैंकर को भी लगाया गया है. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. (Huge fire at Saraf Kaskar Industries in Jogeshwari, efforts underway to control the fire)
  • रे रोड स्थित गोदाम में भीषण आग  पवई में 15 झोपड़े जले,  आग बुझाने जुटी कई दमकल गाड़ियां

    रे रोड स्थित गोदाम में भीषण आग पवई में 15 झोपड़े जले, आग बुझाने जुटी कई दमकल गाड़ियां

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क 
    मुंबई.  गुरुवार को मुंबई के रे रोड (Ray Road Fire) इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तीव्र है कि गोदाम धू धू कर जल रहे हैं. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की  गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है.बीएमसी अधिकारी ने कहा कि अब तक आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.आग को तीन लेवल की आग घोषित की गई है. इसी तरह गुरुवार को ही पवई 90 फीट रोड हीरानंदानी के पास भीषण आग आग लग गई. यहां 15 झोपड़े जल गए हैं. (Massive fire in a warehouse located on Ray Road 15 huts burnt in Powai many fire engines started extinguishing the fire)

    मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार रे रोड पूर्व ब्रिटानिया कंपनी के पास देवीदयाल कंपाउंड के गोदाम में लगी है. देवीदयाल कंपाउंड में दो मंजिला गोदाम हैं जिसमें आग लगी है. आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए. आग बुझाने के प्रयास किया जा रहा है.

    रे रोड मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के क्षेत्र में आता है. यहां पर कई गोदाम बने हुए हैं. आग बुझाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड के साथ मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के दमकल वाहनों को लगाया गया है.

    गुरुवार 11 बजे पवई 90 फीट रोड हीरानंदानी के पास झोपड़ों में आग लग गई. इस आगजनी में 15 झोपड़े जल गए हैं. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. आग में घरों में रखा सामान, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, गैस सिलेंडर, लकड़ी के फर्नीचर आदि जल गए. बीएमसी के अनुसार दो हाई पावर छोटी लाइन और एक बड़ी फायर लाइन की मदद से आग को बुझा दिया गया है.

  • मलाड के गिरनार ग्लैक्सी अपार्टमेंट में आग से 8 लोग झुलसे, तीन लोगों की हालत गंभीर

    मलाड के गिरनार ग्लैक्सी अपार्टमेंट में आग से 8 लोग झुलसे, तीन लोगों की हालत गंभीर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मलाड स्थिति गिरनार ग्लैक्सी अपार्टमेंट (Girnar Glaxy Apartment Fire) में आज सुबह 9.48 बजे लगी आग में आठ लोग झुलस गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को थुंगा, शताब्दी अस्पताल  में दाखिल कराया गया है. (8 people burnt in fire in Malad’s Girnar Galaxy Apartment, condition of three people critical)

    बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आग लगने की घटना मंगलवार कै हुई.8 मंजिला गिरनार ग्लैक्सी अपार्टमेंट अंकल किचन सुंदर लेन मलाड के मीटर केबिन में आग लगी थी जो उपर की तरफ बढ़ती गई. पूरी इमारत में धुआं भर गया. इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई. जो बुजुर्ग थे वे धुएं के कारण भाग कर बाहर नहीं निकल सके. घायलों में अंथोनी फर्नांडिस (68) बुरी तरह जल गए हैं उन्हें थुंगा अस्पताल से एरोली बर्न अस्पताल भेजा गया है. लेविना मुकादम (73) रेजीनार्ड डिसूज़ा (73) कविता मेनॉंन्जिस (52) अंथोनी मोहोसिन (47) का थुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    मार्शल मुकादम (80), विनीजॉय मुकादम (40), मेरी जिम्मी (66) को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. इनमें से तीन लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग को 9.54 बजे बुझा दिया गया था.

    मुंबई में झुलसा देने वाली गर्मी 

    मुंबई में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. ठाणे और रायगड जिले में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. भीषण गर्मी के कारण आग की घटनाओं में वृद्धि हुई है. मुंबई फायर ब्रिगेड फायर सप्ताह मना रही हैं. जगह जगह फायर ड्रिल आयोजित किया जा रहा है. लेकिन गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं. इस महीने यह दूसरी घटना है जिसमें लोग घायल हुए हैं.

     

  • वडाला के हाईराइज दोस्ती एम्ब्रोसिया में आग, 26 वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने का प्रयास

    वडाला के हाईराइज दोस्ती एम्ब्रोसिया में आग, 26 वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने का प्रयास

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. वडाला पूर्व अंटापहिल बस डिपो के पास दोस्ती एम्ब्रोसिया बिल्डिंग ( Dosti Ambrosia fire) की 26वीं मंजिल पर भीषण आग लगी है जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग रात 11.06 बजे लगी थी. (Fire in Wadala’s high rise building Dosti Ambrosia, efforts to extinguish the fire on 26th floor)

    फायर ब्रिगेड के अनुसार दोस्ती एम्ब्रोसिया इमारत 38 फ्लोर की है. इसकी 26 वीं मंजिल पर धुंए का गुबार छाया हुआ है. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान इमारत में फंसे निवासियों को निकालने में जुटे हुए हैं.

    इस आग  को लेवल वन घोषित किया गया है. आग बुझाने के लिए चार फायर इंजन, फायर टैंकर, 01टीटीएल, 01 जेटी के साथ वाटर टैंकर और एंबुलेंस को भेजा गया है. मौके पर मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, मनपा और बेस्ट विद्युत उपक्रम के अधिकारी भी मौजूद हैं. अधिकारी ने बताया कि इमारत में लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आग पर भी काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

  • जरीमरी के झोपड़ों में लगी आग, आग बुझाने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना

    जरीमरी के झोपड़ों में लगी आग, आग बुझाने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. गर्मी बढ़ने के साथ मुंबई (Fire in jarimari) में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं. शनिवार को अंधेरी कुर्ला रोड साकीनाका बेस्ट बस स्टाप के पास जरीमरी के झोपड़ों में भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को रवाना किया गया है(Fire breaks out in huts in Jarimari, three fire brigade vehicles rushed to the spot to extinguish the fire)

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीमरी में बने दो से तीन मंजिला झोपड़ों में शनिवार सुबह 9 बजे आग लग गई. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड जवानों ने आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. इसे लेवल एक की आग घोषित की गई है. खबर है कि आग तेजी से फैलती जा रही है. खबर लिखे जाने तक किसी जीवित हानि की सूचना नहीं मिली है.

  • आरे कालोनी में पशुओं के चारे में भीषण आग

    आरे कालोनी में पशुओं के चारे में भीषण आग

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. आरे कालोनी एएमसी यूनिट 21 (Fire in Dry Grass at Aarey Colony)  में पशुओं को खिलाने के रखे गए सूखे चारे में आग लग गई है. आग को फैलने से रोकने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड, ( Mumbai) बीएमसी स्टाफ और पुलिस को मौके पर भेजा गया है. Massive fire in cattle fodder in Aarey Colony) 

    फायर ब्रिगेड के अनुसार गोरेगांव पूर्व आरे कालोनी तपेश्वर मंदिर के पास एएमसी यूनिट 21 में आग लगने की सूचना रात 9.45 बजे प्राप्त हुई थी. फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर भेजा गया. आग पशुओं को खिलाने के लिए रखी गई सूखी घास में लगी है. आग 60X120 के एरिया में लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग का एक फायर होज और 4 मोटर पंप का उपयोग किया जा रहा है.

    बीएमसी से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस आग में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। आग बुझाने का काम चल रहा है. जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा.

  • मीरा भायंदर के आजाद नगर में भीषण आग, एक की मौत पांच लोगों के घायल होने की खबर

    मीरा भायंदर के आजाद नगर में भीषण आग, एक की मौत पांच लोगों के घायल होने की खबर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Fire breaks out at Mira Bhayndar मुंबई. मीरा भायंदर पूर्व के आजाद नगर में सुबह 6 बजे लगी आग में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है. साबुन बनाने की फैक्ट्री में लगी आग की चपेट 50 से अधिक गोदाम आ जाने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. (Massive fire in Bhayandar, five people died)

    सुबह के समय जब लोग नींद से जगे ही थे कि आग लगने की खबर से चीख पुकार मच गई. लोग चीखते चिल्लाते बचने के बाहर की तरफ भागने लगे. जान बचाने के लिए अफरा- तफरी के बीच पहुंचे फायर ब्रिगेड लोगों को बचाने में जुट गए.  पुलिस , मनपा कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आग बुझाने के 24 फायर इंजन को लगाया गया है. आग में जल कर मरने वालों में दीपक चौरसिया की मौत होने की जानकारी मिली है. अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है. इस आग में फायर ब्रिगेड के जवान शिवाजी सावंत भी घायल हो गए हैं. मीरा भायंदर का आजाद नगर घनी बस्ती वाला इलाका है. इसलिए आग से जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है. अब भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

     

     

     

  • सिद्धार्थ कालोनी चेंबूर में सिलेंडर लीक से भीषण आग,9 लोग घायल

    सिद्धार्थ कालोनी चेंबूर में सिलेंडर लीक से भीषण आग,9 लोग घायल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. चेंबूर पूर्व के सिद्धार्थ नगर कालोनी जैन मंदिर के पास देर रात गैस लीक से लगी आग (Mumbai Massive fire) में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 3 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे मुंबई फायर ने आग को कुछ ही देर में बुझा दिया. (Massive fire due to cylinder leak in Siddharth Colony Chembur, 9 people injured)

     फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग रात 12 बजे के करीब लगी थी. घर में एलपीजी गैस लीक के बाद आग लग गई. इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को राजावाडी, सायन, मानेक अस्पताल और शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    राजावाडी अस्पताल में भर्ती घायल 

    1. संगीता गायकवाड़ (55) 20% to 30% बर्न हालत स्थिर 

    2. जितेन्द्र कांबले (46) 30% to 40% बर्न , हालत स्थिर 

    3. यशोदा गायकवाड़, (56 ) 60% बर्न, हालत नाज़ुक 

    4. नर्मदा गायकवाड़ (60) 40% to 50% बर्न, हालत नाज़ुक 

    5. रमेश गायकवाड़ (56) 60% बर्न, हालत नाज़ुक 

    6. श्रेयांस सोनखांबे (17) मामूली घायल, हालत स्थिर 

    सायन अस्पताल 
    7. श्रेया गायकवाड़ (40)  40% बर्न, हालत स्थिर 

    8.वृषभ गायकवाड़ (23)  30% बर्न, हालत स्थिर 

    शताब्दी अस्पताल 
    9. संदीप जाधव (42 ) मामूली घायल, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.