Tag: Ganesh Yadav

  • सायन कोलीवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव के पीए को पुलिस ने नोटों के साथ पकड़ा

    सायन कोलीवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव के पीए को पुलिस ने नोटों के साथ पकड़ा

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. सायन कोलीवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव के निजी सहायक को अंटापहिल पुलिस ने नोटों के साथ पकड़ा. यादव के पीए वेलु देवेन्द्र को रात 2 बजे हिरासत में लिया गया.(Police caught Congress candidate Ganesh Yadav’s PA from Sion Koliwada with notes)

    वेलु देवेन्द्र अपने एक अन्य सहयोगी के साथ स्कूटी में 1,24,000 रूपए के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे. रात 2 बजे के करीब पुलिस को शक होने पर स्कूटी की जांच की गई. उसमें रुपए मिलने के कारण वेलु देवेन्द्र और सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया. देर रात पुलिस पूछताछ करती रही.

    गणेश यादव पर आरोप है कि उनके निजी सहायक मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने गिनती के बाद पैसे को जब्त कर लिया है. मामले की आगे जांच की जा रही है.

  • मुंबई कांग्रेस महासचिव अमित जगन्नाथ शेट्टी पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित

    मुंबई कांग्रेस महासचिव अमित जगन्नाथ शेट्टी पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई कांग्रेस महासचिव और सायन कोलीवाड़ा विधानसभा से दो बार विधायक रहे जगन्नाथ शेट्टी के पुत्र अमित शेट्टी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के निलंबित कर दिया गया है.( Mumbai Congress general secretary Amit Jagannath Shetty suspended from the party for 6 years)

    अमित शेट्टी पर आरोप है कि वे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार गणेश यादव के खिलाफ अपने खास कार्यकर्ता सानूर शेख को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतारा और गणेश यादव की जगह सानूर शेख का प्रचार कर रहे हैं. अमित शेट्टी की पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है.

    कांग्रेस पार्टी की नीतियों के कारण मुंबई महानगरपालिका में पांच बार नगरसेवक और विरोधी पक्ष नेता रहे रवि राजा ने पार्टी से त्यागपत्र दे कर भाजपा में शामिल हो गए, इससे भाजपा उम्मीदवार तमिल सेल्वन को राहत नहीं मिली है. 44 साल कांग्रेस में रहे रवि राजा को विधानसभा का टिकट न देकर पिछली बार चुनाव हारने वाले गणेश यादव को टिकट दे दिया गया.

    अमित शेट्टी ने भी विधानसभा का टिकट देने की मांग की थी वे गणेश यादव को टिकट दिए जाने के खिलाफ थे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के बजाय नजर अंदाज करते रहे. सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में कई पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं यह नाराजगी कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी पड़ सकती है.