Tag: lodged

  • अग्रिम आरक्षण के बावजूद इंग्लैंड के होटल में बीजेपी नेता को नहीं मिली ठहरने की अनुमति

    अग्रिम आरक्षण के बावजूद इंग्लैंड के होटल में बीजेपी नेता को नहीं मिली ठहरने की अनुमति

    भुगतान की राशि भी नहीं किया वापस
    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. अग्रिम आरक्षण करने के बावजूद इंग्लैंड के एक होटल अपार्टमेंट्स में रहने की अनुमति नहीं (BJP leader did not get permission to stay in hotel in England) दिए जाने के लिए भाजपा नेता ने बुकिंग डॉट कॉम  (Booking dot com) कंपनी के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
    भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी उनके परिवार के सदस्यों  ने 10 मई 2022 को  इंग्लैंड के होटल  सिटी अल्डगेट अपार्टमेंट्स में रहने के लिए अग्रिम बुकिंग किया था. कुलकर्णी के बेटे के वहां जाने पर अपार्टमेंट प्रबंधक ने कहा कि  25 वर्ष से छोटे बच्चों को रहने की अनुमति नहीं है. लेकिन जब कुलकर्णी ने स्वयं व अपनी 54 वर्षीय पत्नी को निवास करने अनुमति मिलने का निवेदन प्रबंधन के पास किया तो उनके इस आवेदन को भी खारिज कर दिया गया.  अग्रिम आरक्षण करने के बावजूद संबंधित अपार्टमेंट द्वारा रहने देने से इंकार करने पर  कुलकर्णी ने बुकिंग डॉट कॉम से आरक्षण की राशि वापस करने की मांग की . लेकिन आरक्षण के लिए अग्रिम भुगतान की राशि देने से इनकार कर दिया.कुलकर्णी ने  बुकिंग डॉट कॉम को भेजी गई नोटिस में  आरक्षण की राशि और नुकसान भरपाई के तौर पर 5 लाख रुपए हर्जाना देने की मांग की है . उन्होंने  इस संबंध में वर्ली  पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है.
  • नवाब मालिक के खिलाफ समीर वानखेड़े ने दर्ज कराई एफआईआर

    नवाब मालिक के खिलाफ समीर वानखेड़े ने दर्ज कराई एफआईआर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई नॉरकोटिक्स विभाग के जोनल डायरेक्टर  रहे समीर वानखेड़े (Sameer Vankhede) जाति प्रमाणपत्र के मामले में क्लीनचिट मिलने के दूसरे दिन पूर्व मंत्री नवाब मलिक को घेरना शुरू कर दिया है. (Sameer Wankhede lodged FIR against Nawab Malik) वानखेड़े आज गोरेगांव पुलिस स्टेशन में नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

    फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे को ड्रग्स केस में पकड़ने वाले नॉरकोटिक्स के अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मालिक ने मोर्चा खोल दिया था. मलिक ने केंद्र सरकार और वानखेड़े पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी. हालांकि कुर्ला के गोवावाला कंपाउंड भूमि खरीद में अंडरवर्ल्ड से संबंधों और मनी लांड्रिंग के मामले में मलिक जेल में हैं.

    नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर मलिक मुस्लिम हैं.  फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर उन्होंने नौकरी हासिल की हैं. एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की जाति को लेकर सालभर से चल रहे विवाद को खत्म करते हुए कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने वानखेड़े को क्लीन चिट दी थी. कमेटी ने समीर वानखेड़े के जाति प्रमाण पत्र को बरकरार रखा है. कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने 91 पेज के आदेश में उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वानखेड़े जन्म से मुसलमान हैं.

    स्क्रूटनी कमेटी से क्लीनचिट मिलने के बाद समीर वानखेड़े ने नवाब मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500,501, और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. जेल में बंद मलिक की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं.