Tag: Mumbai
-

मुंबई महानगर में दो दिन हीटवेब की चेतावनी, घर से बाहर निकलने से पहले साथ में जरूर रखें पानी
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। आईएमडी ने मुंबई सहित महानगर क्षेत्र और राज्य के कई जिलों में हीटवेब चलने की चेतावनी जारी है। नागरिकों को सोमवार 9 मार्च और मंगलवार 10 मार्च को घर से निकलने से पहले साथ में पानी रखने और शरीर को कपड़ों से ढंकने की सलाह दी गई है।मार्च महीने के मध्य आते आते गर्मी भी अपनी रंगत दिखाने लगी है। (Two-day heatwave warning in Mumbai Metropolitan Region; keep water with you before leaving home)सोमवार को तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लू चलने की संभावना है। आज का तापमान कुलाबा में 33.6 और सांताक्रुज में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी की वजह से मुंबई ,ठाणे , रायगड, पालघर के अलावा धुले, जलगांव, नासिक एवं अन्य जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।हीट वेव से बचने के उपाय# लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने से बचें।# पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं ताकि निर्जलीकरण से बचा जा सके।# हल्के वजन वाले, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें।# अपना सिर ढकें: व्यस्त समय के दौरान बाहर जाते समय गीले कपड़े, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें।# व्यस्त समय के दौरान श्रमिकों को सीधी धूप से बचने की सलाह दें।# कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में करने का कार्यक्रम निर्धारित करें।# बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम के अंतराल की आवृत्ति और अवधि बढ़ाएं।# हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्प्स के लक्षणों को पहचानें, जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, पसीना आना और दौरे पड़ना। यदि आपको बेहोशी या अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर/अस्पताल से संपर्क करें।# किसानों को सिंचाई गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी जाती है। -

होली पर सोने की कीमत में इतनी गिरावट, देखें चांदी का क्या है हाल
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। होली के दिन देश में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। कल यानी 2 मार्च को मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, आज इसमें थोड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन राहत की बात जरूर है। जो लोग आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सोने की खरीदारी का अच्छा मौका है। (Gold prices fall so much on Holi,see the condition of silver)मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,70,650 रुपए है। राजधानी दिल्ली में भी सोने की कीमत यही है। कोलकाता और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 1,70,650 रुपए में मिलता है। चेन्नई में सोने की कीमत अन्य महानगरों की तुलना में थोड़ी अधिक है। चेन्नई में एक तोला सोने की कीमत 1,70,830 रुपए है। अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे कई अन्य शहरों में भी सोने की कीमत लगभग समान है। केवल हैदराबाद में सोने की कीमत चेन्नई के बराबर है। स्थानीय करों, उत्पाद शुल्क और अन्य कारकों के कारण शहरों के बीच सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। चेन्नई जैसे कुछ स्थानों पर कीमतें थोड़ी अधिक हैं।हालांकि चांदी की कीमत में कोई गिरावट नहीं आई है। चांदी की कीमतें आज भी स्थिर रही हैं। मार्च महीने से शादी – विवाह का सीज़न शुरू हो रहा है। इससे सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। -

वाकोला नदी में कचरा फेंकने से रोकने की तैयारी
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। मुंबई के नालों में फेंके जाने वाले कचरे को रोकने के लिए मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पिछले साल नालों पर लोहे की जाली (Fencing) लगाने का निर्णय लिया था। अब तक केवल बांद्रा के गजदरबंध के नाले पर ही फेंसिंग लगाई गई है। हालांकि मानसून से पहले मनपा ने अब फेंसिंग लगाने का काम तेज करने का निर्णय लिया है। सांताक्रुज के ज्ञानेश्वर नगर में वाकोला नदी में कचरा फेंकने से रोकने के लिए मनपा ने टेंडर जारी किया है। (Preparations underway to stop dumping of garbage in the Wakola River)
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि वाकोला के बाद दहिसर इलाके के जिन नालों में कचरा फेंका जाता है वहां भी फेंसिंग लगाने के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।
मुंबई में कई ऐसे नाले हैं जिनके आस पास स्लम बस्ती में रहने वाले नागरिक नालों में कचरा फेंक देते हैं। यह कचरा मानसून के समय नालों को जाम कर देता है जिससे उन इलाकों में जलजमाव हो जाता है। इसके समाधान के लिए मनपा ने खुले नालों पर लोहे की जाली लगाने की योजना बनाई है। हालांकि एक साल बीतने के बाद भी केवल एक जगह पर फेंसिंग लगाई गई है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने यह स्वीकार किया कि इस कार्य में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है। अभी नालों की पहचान की जा रही है कि कहां ज्यादा कचरा फेंका जाता है। वाकोला के बाद दहिसर के नालों में फेंसिंग की जाएगी। मानसून से पहले कई नालों में फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्लम इलाके जहां नाले खुले हैं और कचरा प्रबंधन उचित ढंग से नहीं किया जा रहा है वहां लोग नाले में कचरा फेंक देते हैं। इससे पूरे वर्ष नालों में कचरे भरे रहने से हर साल मानसून के पहले बीएमसी को करोड़ों रुपए खर्च कर नालों की सफाई करानी पड़ती है। पिछले वर्ष मुंबई मस्जिद बंदर से लेकर वडाला तक नाले जाम होने से पटरियों पर पानी भर गया था। मध्य रेलवे ने फेंसिंग लगा कर नालों में फेंके जाने वाले कचरे को कम करने में सफलता प्राप्त की है। उसी तरह बीएमसी भी खुले नाले के किनारे फेंसिंग लगाने की शुरुआत की है।वाकोला नदी पर फेंसिंग लगाने के लिए मनपा ने टेंडर निकाला है जिस पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए आने का अनुमान लगाया गया है। टेंडर का ई लिफाफा 2 मार्च को खोला जाएगा। उसके बाद मनपा की स्थायी समिति में प्रस्ताव लाकर इसे मंजूर किया जाएगा।
-

महायुति ने की बीएमसी के चार वैधानिक समितियों के अध्यक्षों की घोषणा, प्रभाकर शिंदे, जयश्री शिरवडकर, तृष्णा विश्वासराव और संध्या दोषी बनेंगी अध्यक्ष
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका महापौर चुनाव के बाद आज मनपा की चार प्रमुख वैधानिक समितियों के नामों की घोषणा भाजपा और शिवसेना ने की है। भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक प्रभाकर शिंदे को स्थायी समिति, जयश्री शिरवडकर को शिक्षा समिति, शिवसेना शिंदे की वरिष्ठ नगरसेविका तृष्णा विश्वासराव को बेस्ट समिति और संध्या दोषी ने सुधार समिति अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को पर्चा दाखिल है।
अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि महायुति की तरफ से समितियों के अध्यक्ष कौन होंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद चारों समितियों के अध्यक्ष पद के लिए महायुति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नगरसेवकों को तरजीह दी गई है। महापौर के समय विपक्ष की तरफ से नामांकन नहीं किया गया था। जैसी की उम्मीद थी कि समिति अध्यक्ष के चुनाव में शिवसेना उबाठा की तरफ से उम्मीदवार उतारें जाएंगे लेकिन उन्होंने स्पष्ट कि इस वर्ष उनकी तरफ से किसी संवैधानिक अथवा विशेष समिति के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नहीं दिया जाएगा।
कांग्रेस के गुट नेता अशरफ आजमी ने बताया कि यदि शिवसेना उबाठा की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारा जाएगा तो हम उनका समर्थन करेंगे लेकिन अभी तक उनकी तरफ से उम्मीदवार उतारने को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।
बुधवार को नामांकन करने के बाद शुक्रवार 20 फरवरी को शिक्षा और स्थायी समिति और 23 फरवरी को बेस्ट तथा सुधार समिति का चुनाव होगा। हालांकि यह चुनाव भी निर्विरोध होने की संभावना है क्योंकि विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। मनपा के एक वरिष्ठ मनपा अधिकारी ने बताया कि शाम 6 बजे तक नामांकन करने का समय था। लेकिन विपक्ष की तरफ से किसी भी दल का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
7 विशेष समितियों के अध्यक्ष पद का भी होगा बंटवारा मनपा की चार वैधानिक समितियों के अलावा 7 विशेष समितियों में भी इसी तरह आपस में समिति अध्यक्ष पद का बंटवारा कर सत्ता चलाई जाएगी। इसके अलावा मनपा की प्रभाग समितियों में जिस पार्टी के नगरसेवकों की संख्या ज्यादा है उसका अध्यक्ष चुना जाना तय है।
-

रितु तावडे महापौर, संजय गाड़ी होंगे मुंबई के उप महापौर
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग 22 दिन बाद भाजपा – शिवसेना शिंदे ने अपने उम्मीदवार के नाम की आज घोषणा की है। घाटकोपर से निर्वाचित रितु तावड़े को मुंबई महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है वही उप महापौर पद पर शिवसेना शिंदे की तरफ से दहिसर से संजय घाडी का नाम घोषित किया गया है। आज ही महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामांकन किया जाएगा। (Ritu Tawade will be the mayor and Sanjay Gadi will be the deputy mayor of Mumbai)
महापौर पद के लिए शिवसेना उद्धव गुट ने भी दोनों पदों के लिए उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। लेकिन उनकी तरफ से अभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
महापौर एवं उपमहापौर ने दाखिल किया नामांकन

महापौर के नामांकन करते हुए रितु तावडे और उपमहापौर के लिए संजय घाडी भाजपा की तरफ से रितु तावड़े और राजेश्री शिरवाडकर के नाम की चर्चा थी। आखिरी समय तक भाजपा ने महापौर नाम को गुप्त रखा। जिसमें रितु तावडे को बढ़त मिल गई। वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने उपमहापौर का पद सवा साल के लिए रखा है। यानी पांच वर्ष के कार्यकाल में चार उपमहापौर बनाने का इरादा स्पष्ट नजर आ रहा है।
-

विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। बुधवार सुबह राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना तब हुई जब अजीत पवार बारामती के दौरे पर थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय विमान में कुछ लोग सवार थे। विमान बारामती में लैंडिंग करने वाला था उसी समय अचानक क्रैश हो गया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों के मौत की खबर आने से पूरे महाराष्ट्र में शोक पसर गया है। (Six people, including Deputy Chief Minister Ajit Pawar, died in the plane crash)यह दुर्घटना बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई। अजीत पवार जिला परिषद चुनाव के अवसर पर आज बारामती में एक सभा का आयोजन किया गया था, अजीत पवार उस सभी को संबोधित करने जा रहे थे। दुर्घटना गोजुबावी में लैंडिंग के दौरान हुई।अजीत पवार भी विमान में सवार थे। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल के सदस्य बचाव कार्य में लगे हैं। विमान से धुआं निकलते हुए लिखा दे रहा है। अजीत पवार पांच बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे। -

मालवणी गेट नंबर 8 के पास घर में लगी आग, 7 लोग झुलसे
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। मालवणी गेट नंबर 8 के पास दो मंजिला घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग सुबह लगी थी जिसे फायर ब्रिगेड करीब 10 बजे बुझाने में सफल रहा। (A fire broke out in a house near Malwani Gate Number 8, injuring 7 people)मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर और उससे ऊपर की दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सिलेंडर के मुख्य वाल्व, गैस स्टोव, एलपीजी सिलेंडर, एसी शीट में लगी थी सिलेंडर फटने के कारण घर की छत उड़ गई। इससे घर में मौजूद 7 लोग घायल हो गए। कुल 7 घायलों की सूचना मिली है, जिनमें से 4 घायलों को आधार अस्पताल भेजा गया है और 3 को केयर अस्पताल से बीडीबीए अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।बीडीबीए अस्पताल में भर्ती विजय चौधरी, (54) वर्ष, तौसीफ खान, (18) वर्ष और अली कासिम,(17 वर्ष)अन्य घायलों में जुलेखा बानो आफताब अंसारी- (60), 55-60% जली हैं। आदिल शेख-(02) वर्ष, 20% झुलसा है। इन दोनों को कूपर अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। रोमानी (35) वर्ष, 35% और अलीशा (18) वर्ष 35% जली हुई, भर्ती हैं इन दोनों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। -

मतदान से ठीक पहले उद्धव ठाकरे का मजबूत किला ध्वस्त पूर्व विधायक दगडू सकपाल सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव मतदान से ठीक तीन दिन पहले शिवसेना उद्धव का सबसे मजबूत किला ध्वस्त हो गया। यूबीटी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दगडू सकपाल आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल हो गए। सकपाल के शामिल होने से शिवसेना ने मनपा चुनावों से पहले लालबाग-परेल में यूबीटी को करारी शिकस्त मिली है। (Just before the bmc polls, Uddhav Thackeray’s stronghold crumbles, former MLA Dagdu Sakpal joins Shiv Sena with hundreds of supporters)शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वफादार शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बढ़ाने के लिए जेल गए और सैकड़ों मुकदमे लड़े, उन्हें बालासाहेब अपना मानते थे, लेकिन आज कुछ लोग बालासाहेब के सिपहसालारों को अपमानित कर रहे हैं। दगडू सकपाल के साथ-साथ अशोक सकपाल, लक्ष्मण सकपाल, मनसे शिवडी विभाग के अध्यक्ष संतोष नलवाडे, रेशमा सकपाल, सुषमा सकपाल, जितेंद्र सकपाल, संपत नलवाडे, भरत मोरे, मनोज म्हात्रे, जहीर शेख, क्षितिज सकपाल, सुनील सकपाल, अनिकेत कदम और कई अन्य शिवसेना कार्यकर्ता आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ही थे जो शिवसेना के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने और सैकड़ों मुकदमे लड़ने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते थे, लेकिन आज बालासाहेब नहीं हैं। इसलिए, हमारे जैसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने वाला कोई नेता नहीं है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि शिवसेना को बचाने, गिरवी रखे धनुष-बाण को छुड़ाने और बालासाहेब के विचारों को नष्ट करने वालों को सबक सिखाने के लिए ऐसे फैसले लेने होंगे।उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन शिवसेना, बालासाहेब के विचारों और धनुषबान के लिए महत्वपूर्ण है। दगडू दादा बालासाहेब के कट्टर मावला के रूप में जाने जाते हैं। उनके जैसे कई शिवसैनिकों ने अपने घरों के दरवाजों पर तुलसी के पत्ते रखकर शिवसेना को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्होंने शिवसेना के लिए अपने शरीर और सीने पर चोटें खाईं। सकपाल ने लालबाग परेल क्षेत्र में शिवसेना को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि दगड़ू दादा के शिवसेना में शामिल होने से शिवसेना को लालबाग के राजा और गणेश गली के राजा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि शिवसेना के लिए साढ़े तीन साल जेल में बिताने वालों का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उपमुख्यमंत्री शिंदे ने यूबीटी की आलोचना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने 2019 और 2022 में जो हुआ, उसे देखा। शिवसेना ने विधानसभा की 80 सीटों पर चुनाव लड़ा और 60 सीटें जीतीं, वहीं यूबीटी 100 सीटों पर चुनाव लड़ा और 20 सीटें जीतीं। नगर परिषद चुनाव के बाद यह कहने वालों की बोलती बंद हो गई कि शिवसेना ठाणे तक ही सीमित है। शिवसेना चंदा से बांदा तक फैल गई। उन्होंने कहा कि शिवसेना के 70 महापौर और 1400 पार्षद चुने गए। -

बीएमसी की 227 सीटों पर 1729 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। बीएमसी चुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम दिन 453 नामांकन पत्र वापस ले लिए गए। इसके बाद मनपा की 227 सीटों के लिए अब 1,729 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।बीएमसी के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची शनिवार, 3 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। साथ ही, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी शनिवार, 3 जनवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। (The BMC elections will see a battle between 1729 candidates for 227 seats)नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आज, शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान 453 नामांकन पत्र वापस लिए गए। नामांकन वापस लेने के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, 1,729 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।3 जनवरी 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चिन्ह आवंटन पूरा होने के बाद, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी 2026, शनिवार को प्रकाशित की जाएगी।
