Tag: plastic

  • होटलों से पार्सल खाना मंगाना होगा मुश्किल

    होटलों से पार्सल खाना मंगाना होगा मुश्किल

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    No Plastics: मुंबई, मुंबई को प्रदूषण और हानिकारक प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए मुंबई महानगरपालिका (BMC Ban on Single Use plastic)ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. बीएमसी ने पार्सल खाने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का उपयोग करने वाले होटल व्यवसायियों के खिलाफ मनपा ने मोर्चा खोल दिया है. बीएमसी ने होटल व्यवसायियों क  निर्देश दिया है कि वे भोजन और अन्य खाद्य पार्सल ले जाने के लिए पुन: उपयोगी कंटेनरों या स्टील के डिब्बों का उपयोग करें.
     बीएमसी उपायुक्त संजोग काबरे ने कहा कि अगले सप्ताह मनपा के प्रशासनिक अधिकारी और होटल व्यवसायी, आहार संगठन की बैठक होगी. मनपा ने वर्ष 2018 में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले  प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था. तब से मनपा प्लास्टिक बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही दी है.
       मार्च 2020 से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए  मनपा ने मुंबई में लॉकडाउन लगा दिया था.  दुकानें और होटल बंद थे. उन पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए थे. इस कारण से प्लास्टिक के खिलाफ मनपा की कार्रवाई रुक गई थी.  लेकिन अब जब सब कुछ सुचारू रूप से शुरू हो गया है, तो मनपा ने एक बार फिर से प्लास्टिक प्रतिबंध कानून को सख्ती से लागू कर दिया है.
    इस कार्रवाई और उपचारात्मक उपायों के तहत, बीएमसी ने अब मुंबई में होटलों से भोजन, नाश्ता, खाद्य पार्सल ले जाने के लिए एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक बैग और कंटेनरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और पुन: उपयोग में लाए जाने वाले कंटेनरों या स्टील के डिब्बों के उपयोग को लागू करने का निर्णय लिया है. इस तरह के निर्देश बीएमसी द्वारा होटल व्यवसायियों को दिए जाएंगे.

    प्लास्टिक लेपित वस्तुओं पर प्रतिबंध

    राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य में प्लास्टिक लेपित उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली गंभीर समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्लास्टिक प्रतिबंध नियमों में संशोधन करने का निर्देश दिया था. इसी के तहत यह फैसला लिया गया है.
    साथ ही केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है. मुख्यमंत्री शिंदे ने राज्य में इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. इसलिए महाराष्ट्र सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
  • चार साल में 2लाख किलो प्लास्टिक जब्त

    चार साल में 2लाख किलो प्लास्टिक जब्त

    • आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. प्लास्टिक थैलियों पर रोक के बाद भी मुंबई में हर दुकान, ठेलों पर प्लास्टिक थैलियों में सामान दिया जा रहा है. यही प्लास्टिक थैलियां पर्यावरण को हानि पहुंचा रही हैं. मुंबई महानगर पालिका ने वर्ष 2018 से जनवरी 2022 तक कार्रवाई करते हुए 1लाख 75 हजार 428 किलो थैलियों को जब्त किया है. थैली बेचने वाले गोदामों और दुकानों पर छापा मारकर बीएमसी ने 5 करोड़ 36 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है.
    2018 से लगा है पूर्ण प्रतिबंध
     महाराष्ट्र सरकार ने 23 मार्च 2018 कोप्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर रोक लगा दिया था.  प्लास्टिक की थैलियों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी थैलियों की बिक्री और उपयोग जारी है. बीएमसी ने सभी नागरिकों और फेरीवालों से अनुरोध किया है कि वे प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें. बीएमसी ने प्लास्टिक की थैलियों के खिलाफ अब कार्रवाई को तेज कर दिया है. इस प्रतिबंध के दायरे में निर्माण, उपयोग, बिक्री, लाने ले जाने को भी शामिल किया गया था. केवल थैलियां ही नहीं प्लास्टिक से बने ग्लास, प्लेट, चम्मच आदि को भी प्रतिबंध में शामिल किया गया था.
    प्लास्टिक उपयोग पर ऐसा है जुर्माने का प्रावधान
    प्लास्टिक की थैली या दूसरे प्रतिबंध वस्तु पाये जाने पर पहली बार 5000 रुपये, दूसरी बार 10 हजार रुपये और तीसरी बार उसी अपराध के लिए 25 हजार रुपये जुर्माना और 3 महीने की सजा का प्रावधान किया गया है. इतनी कठोर सजा होने के बाद भी मार्केट में चोरी-छुपे थैलियों की बिक्री की जा रही है.