Tag: Sanjay ghadi will be deputy mayar

  • रितु तावडे महापौर, संजय गाड़ी होंगे मुंबई के उप महापौर

    रितु तावडे महापौर, संजय गाड़ी होंगे मुंबई के उप महापौर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई।  चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग 22 दिन बाद भाजपा – शिवसेना शिंदे ने अपने उम्मीदवार के नाम की आज घोषणा की है। घाटकोपर से निर्वाचित रितु तावड़े को मुंबई महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है वही उप महापौर पद पर शिवसेना शिंदे की तरफ से दहिसर से संजय घाडी का नाम घोषित किया गया है। आज ही महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामांकन किया जाएगा। (Ritu Tawade will be the mayor and Sanjay Gadi will be the deputy mayor of Mumbai)

    महापौर पद के लिए शिवसेना उद्धव गुट ने भी दोनों पदों के लिए उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। लेकिन उनकी तरफ से अभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

    महापौर एवं उपमहापौर ने दाखिल किया नामांकन

    महापौर के नामांकन करते हुए रितु तावडे और उपमहापौर के लिए संजय घाडी

    भाजपा की तरफ से रितु तावड़े और राजेश्री शिरवाडकर के नाम की चर्चा थी। आखिरी समय तक भाजपा ने महापौर नाम को गुप्त रखा। जिसमें रितु तावडे को बढ़त मिल गई।  वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने उपमहापौर का पद सवा साल के लिए रखा है। यानी पांच वर्ष के कार्यकाल में चार उपमहापौर बनाने का इरादा स्पष्ट नजर आ रहा है।