Tag: खुशी

  • मुर्मू की जीत से मुंबई के आदिवासियों में भी खुशी की लहर

    मुर्मू की जीत से मुंबई के आदिवासियों में भी खुशी की लहर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की उम्मीद द्रोपदी मुर्मू (Dropdi Murmu) अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हरा कर जीत हासिल की हैं. देश भर के आदिवासी समाज इसे अपनी जीत के तौर पर देख रहा है. मुर्मू की जीत की खबर मिलते ही मुंबई (Mumbai Tribals) के आदिवासियों ने भी इसे आदिवासी समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई. आदिवासियों ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर भाजपा नगरसेविका प्रीती साटम भी उनकी खुशी में शरीक हुईं.

    मुंबई के आरे कालोनी के देवीपाडा में भी काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं. स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में आदिवासी समाज की महिला देश के सर्वोच्च पर निर्वाचित हुई हैं. अपने समाज की महिला का पहली बार राष्ट्रपति बनने के अवसर नाच गाकर जश्न मनाया. इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नगरसेविका प्रीती साटम भी उनकी खुशी में शामिल हुई.

    मुर्मू को बधाई देने वालों का लगा तांता

    राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रोपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद मुर्मू को बधाई देने उनके घर पहुंचे. आज सुबह शुरू हुई मतगणना के नतीजे आ गए हैं, जिसमें उन्हें बड़ी जीत हासिल हुई है. विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले उन्हें दो तिहाई के करीब वोट मिले हैं. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश ने इतिहास रचा है.

    दूसरे चरण की मतगणना तक द्रौपदी मुर्मू के वोटों का मूल्य 4,83,299 था, जबकि यशवंत सिन्हा को मिले वोटों का मूल्य 1,89,876 ही रह गया. इस तरह पहले चरण से ही द्रौपदी मुर्म ने बड़ी बढ़त को कायम रखते हुए बड़ी जीत हासिल की.

    हार के बाद सिन्हा ने भी दी बधाई 

    यशवंत सिन्हा ने भी द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी की जीत पर उन्हें दिल से बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

  • जीत की खुशी में अखिलेश को ये क्या बोल गए निरहू

    जीत की खुशी में अखिलेश को ये क्या बोल गए निरहू

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    Loksabha By-election:मुंबई. विधानसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को डांट कर अपना तेवर दिखाने वाले समाजसेवी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav ‘ Nirahua) ने ऐसा घाव दिया है कि वे शर्म से पानी -पानी हो जाएंगे. आजमगढ़ ( आर्यमगढ़) लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार निरहुआ ने अपने पुराने गाने को गाने के अखिलेश यादव से जोड़कर ताजा बना दिया है.

    पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश के सामने बड़ी शिकस्त झेलने वाले दिनेश लाल यादव को इस उपचुनाव में एक बार फिर से उतार कर बड़ा दांव खेला था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने जिस तरह से स्मृति इरानी को दुबारा उतार कर अमेठी से राहुल गांधी को बेदखल कर दिया था. आजमगढ़ में निरहुआ को उतार कर भाजपा ने वही रिस्क लिया था. इस बार भी दांव सही निशाने पर बैठा और धर्मेंद्र यादव चारों खाने चित हो गए.

    दरअसल यह हार धर्मेंद्र यादव की नहीं बल्कि अखिलेश यादव की है. इस सीट पर पहले डिंपल यादव को खड़ा करने पर विचार किया गया था. लेकिन लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव सपाईयों की उद्दंडता देख चुकी थीं. डिंपल ने तब कहा था इसकी शिकायत मैं तुम्हारे भाई ( अखिलेश) से करुंगी. जिसके बाद विचार बदल कर धर्मेंद्र यादव को टिकट दे दिया गया.

    धर्मेंद्र यादव ने अपनी हार का ठींकरा अब बसपा के गुड्डू जमाली पर फोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बसपा भाजपा की बी टीम है. लेकिन अपनी जीत की खुशी में निरहुआ ने अखिलेश भईया को  चिढ़ा बैठे. दिनेश लाल ने गाना गाया कि अखिलेश हुए फरार निरहुआ डटल रहे ‘ प्रचार के दौरान अखिलेश को अपना भाई बताने वाले दिनेश लाल अखिलेश को फरार बता कर गाना गा रहे हैं.