Category: क्राइम

  • जीटीबी नगर श्री सनातन धर्म हाईस्कूल के बाहर दो छात्रों पर चाकू से हमला

    जीटीबी नगर श्री सनातन धर्म हाईस्कूल के बाहर दो छात्रों पर चाकू से हमला

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. अंटापहिल के जीटीबी नगर स्थित श्री सनातन धर्म हाईस्कूल के बाहर आज दो छात्रों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. हमले में बुरी तरह से घायल छात्रों को लोकमान्य तिलक अस्पताल सायन में भर्ती कराया गया है. 

    सायन कोलीवाड़ा के श्री सनातन धर्म हाईस्कूल के बाहर छात्रों के मामूली विवाद के बाद दो छात्रों पर  चाकू से जानलेवा हमला किया गया. दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना आज सुबह करीब 8 बजे घटित हुई.

    अंटापहिल पुलिस के अनुसार हमले में शामिल दो अन्य छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है. हमला करने वाले छात्रों पर एफआईआर दर्ज कर की गई है. इस मामले की आगे जांच की जा रही है. इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों को हिलाकर रख दिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है.

  • नये वर्ष में मुंबई ट्रैफिक पुलिस जोरदार कार्रवाई  17800 लोगों का काटा चालान 89 लाख रुपए वसूला जुर्माना 

    नये वर्ष में मुंबई ट्रैफिक पुलिस जोरदार कार्रवाई  17800 लोगों का काटा चालान 89 लाख रुपए वसूला जुर्माना 

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क
    मुंबई. नये वर्ष में मुंबई  ट्रैफिक पुलिस द्वारा  चलाए गए अभियान में 89 लाख 19 हजार 750 रुपए का जुर्माना वसूल किया है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी सुबह तक कुल 17,800 लोगों पर कार्रवाई की गई. (Mumbai Traffic Police took strict action in the new year, challaned 17800 people and collected fine of Rs 89 lakh)
     मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नव वर्ष में जश्न मनाने के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने करने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की थी. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 29 पुलिस आयुक्त, 53 सहायक पुलिस आयुक्त, 2184 इंस्पेक्टर और 12,000 से अधिक पुलिस कर्मचारी नये वर्ष में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे.
     ट्रैफिक पुलिस ने 2893 केस बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने के मामले में दर्ज किए गए. बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 1923 केस, और 1731 केस सिग्नल तोड़ने पर दर्ज हुए.
      पुलिस ने किराया इनकार करने वाले टैक्सी ऑटो पर भी कार्रवाई की. किराया रिफ्यूजल के खिलाफ 1976 केस दर्ज किए गए. गति सीमा उल्लंघन के मामले में 842, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 432 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 153 लोगों के खिलाफ चालान काटे गए. वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करने पर 109, दो पहिया वाहन पर तीन सीट बैठाने पर 123 और गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर 40 लोगों के खिलाफ कुल 17,800 केस दर्ज किए.
  • दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के भीषण धमाका, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस और एनआईए

    दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के भीषण धमाका, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस और एनआईए

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    दिल्ली. रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास आज हुए भीषण ब्लास्ट की दिल्ली पुलिस और एनआईए ने जांच शुरू कर दी है. जांच के फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है. त्योहार के सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस की तरफ जगह जगह बैरिकेडिंग कर जांच की जा रही है. (Massive explosion in CRPF school in Delhi, Delhi Police and NIA engaged in investigation)

    धमाके की जोरदार आवाज सुनकर लोग भयभीत हो गए. धमाके के बाद आग का गोला के साथ निकला दूर तक दिखाई दे रहा था. इससे सीआरपीएफ स्कूल की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई. पास खड़ी  कारों के शीशे टूट कर दूर तक बिखर गए.

    इस हाई इंटेंसिटी धमाके की जांच शुरू कर दी गई है. दिल्ली पुलिस, एनआईए के अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार ब्लास्ट के निकला धुआं सफेद था. वहां पर सफेद पावडर जैसी चीज बिखरी हुई दिखाई दी है. रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया ब्लास्ट की जांच शुरू कर दी गई है. इसकी टेरर एंगल से भी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि अब तक किसे के घायल होने की खबर नहीं है.

  • बहराइच हिंसा के फरार आरोपियों का नेपाल बार्डर पर एनकाउंटर

    बहराइच हिंसा के फरार आरोपियों का नेपाल बार्डर पर एनकाउंटर

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहराइच हिंसा में शामिल आरोपियों का नेपाल बार्डर पर एनकाउंटर किए जाने की खबर है. बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने इसकी पुष्टि की हैं. पुलिस ने पांच आरोपियों मो. फहीम, मो. हमीद, मो. अफजल, मो. सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. (Encounter of absconding accused of Bahraich violence on Nepal border)

    जहां एनकाउंटर हुआ नेपाल वहां से करीब 15 किलोमीटर दूर था. आरोपी जंगलों के सहारे नेपाल भाग रहे थे . बहराइच एसपी ने बताया कि आरोपी घायल है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक किसी की मृत नहीं हुई है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

  • बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल थे चार लोग, चौथा आरोपी जिशान अख्तर जालंधर से पकड़ाया

    बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल थे चार लोग, चौथा आरोपी जिशान अख्तर जालंधर से पकड़ाया

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में तीन नहीं चार लोग शामिल थे. मुंबई पुलिस ने चौथे आरोपी जिशान अख्तर को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है. अब तक कहा जा रहा था कि बाबा की हत्या में तीन लोग ही शामिल हैं, जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे इस हत्याकांड में नये खुलासे हो रहे हैं. (Four criminals were involved in the murder of Baba Siddiqui, the fourth accused Zeeshan Akhtar was arrested from Jalandhar)

    बाब सिद्दीकी का जनाजा सुपुर्द-ए-खाक के लिए कब्रिस्तान ले जया गया. उनके आवास पर बड़ी संख्या में नेता और बालीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री शोक प्रकट करने पहुंचे थे. फिल्म अभिनेता सलमान खान, सोहेल खान भी सिद्दीकी के घर पहुंचे थे.

    7 दिन के रिमांड पर आरोपी 

    गिरफ्तार आरोपियों को आज किला कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस आरोपियों को 14 दिन की रिमांड देने की मांग की थी. आरोपी धर्मराज कश्यप ने दावा किया कि वह नाबालिग है, वह अपनी उम्र 17 साल बता रहा है.  जबकि पुलिस का कहना है कि आधार कार्ड में उसकी आयु 21 वर्ष है. आरोपी और उसके वकील के बार – बार आयु कम होने की बात कहने पर कोर्ट ने पुलिस को उसकी अस्थि जांच कर आयु का पता लगाने का आदेश दिया है.

    बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी. सिद्दीकी को पुलिस की वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी. लेकिन जब उन पर गोली चलाई गई तब सुरक्षाकर्मी कहां थे इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. मुंबई पुलिस की तत्परता के कारण दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए और तीसरे को आज जालंधर से पकड़ लिया गया. चौथा आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा अभी पुलिस के हाथ नहीं आ आया है. इस हत्याकांड में लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच अब विश्नोई गैंग के एंगल की भी जांच कर रही है.

  • बाबा सिद्दीकी हत्या केस के दो आरोपी यूपी एक हरियाणा का,  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई

    बाबा सिद्दीकी हत्या केस के दो आरोपी यूपी एक हरियाणा का, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. कल रात एनसीपी नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुंबई पुलिस ने गोली मारने वाले तीन हत्यारों में से दो को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था. तीसरा आरोपी अब भी पकड़ से बाहर है.  गिरफ्तार आरोपियों में गुरुमैल बलजीत सिंह हरियाणा और धर्मराज कश्यप यूपी का है. फरार आरोपी शिवकुमार गौतम भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. आरोपियों ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया है.(Lawrence Vishnoi gang took responsibility of Baba Siddiqui’s murder, Salman Khan’s security increased. 15 teams of Mumbai Police engaged in search of third accused)

    इस केस में लॉरेंस विश्नोई का नाम आने के बाद पुलिस ने अभिनेता सलमान खान और उनके बांद्रा आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी है. लॉरेंस विश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस विश्नोई साबरमती जेल में बंद है. आरोपियों को बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 3 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे=

    बाबा सिद्दीकी एनसीपी अजीत गुट के नेता थे. अजीत पवार रविवार अस्पताल पहुंच कर बाब सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की. इस बीच मुंबई पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस से आरोपियों की क्राइम कुंडली साझा करने के लिए संपर्क किया है.

    मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109, 125, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आज उन्हें किला कोर्ट में पेश किया किया गया है.

    मुंबई पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमों का गठन किया है.  तीनों आरोपी एक महीने से कुर्ला में किराए का घर लेकर रहते थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से लेकर घर तक की की बार रेकी की थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या बहुत प्लानिंग के साथ की गई है.

    मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायर की गई जिसमें उन्हें तीन गोली लगी थी. लीलावती अस्पताल ने न्यूज बुलेटिन जारी कर बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं, जांच के मृत घोषित कर दिया गया था. फिलहाल बाबा सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के कूपर अस्पताल ले जाया गया है.

     

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने की फायरिंग

    राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने की फायरिंग

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी पर शनिवार शाम तीन हमलावरों ने की राऊंड फायर कर फरार हो गए. बाबा सिद्दीकी को कई गोली लगी है.गंभीर रुप से घायल बाबा सिद्दीकी को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  (Nationalist Congress leader Baba Siddiqui shot dead, three attackers opened fire )

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर 2024 शाम को मुंबई में गोली मार दी गई. यह घटना उनके बेटे कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के बांद्रा पूर्व स्थित ऑफिस खेरवाडी जंक्शन के पास हुई. बाबा सिद्दीकी को कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

    Lilawati Hospital Mumbai
    Baba Siddique Shot dead, picture from lilawati Hospital Mumbai

    इस बारे में मुंबई पुलिस का कहना है कि इस हमले में तीन हमलावर शामिल थे और हमले का कारण पता लगाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.

    बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे. 1999, 2004, 2009 में विधायक रहे बाबा सिद्दीकी को महाराष्ट्र का ख़ाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बनाया गया था. विगत चुनाव में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे. कांग्रेस के विवाद के बाद एनसीपी अजीत गुट में शामिल हो गए थे, जीशान भी अजीत गुट में जाने वाले थे. लेकिन आज बाबा पर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई. फिलहाल मुंबई पुलिस यह पता लगा रही है कि बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग करने का मकसद राजनीतिक है या और कुछ. बाबा सिद्दीकी के समर्थक बड़ी संख्या में लीलावती अस्पताल के पास जमा हुए हैं.

  • अपनी सगी नाबालिग बेटी से बलात्कार करता रहा रामबाबू यादव, घर से भागी लड़की तो खुला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अपनी सगी नाबालिग बेटी से बलात्कार करता रहा रामबाबू यादव, घर से भागी लड़की तो खुला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मुंबई के ताड़देव पुलिस ने अपनी सगी नाबालिग बेटी के साथ पिछले पांच साल से बलात्कार करने वाले रामबाबू रामकिशोर यादव को गिरफ्तार किया है. इस जघन्य अपराध का खुलासा बेटी के घर से भागने के बाद हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (Ram Babu Yadav kept raping his minor daughter, the secret was revealed when the girl ran away from home, police arrested Accused) 

    ताड़देव पुलिस के अनुसार पिता के लैंगिक अत्याचार से परेशान 17 साल की लड़की घर से भाग गई थी रामबाबू ने 02 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है. पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 372/2024  भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ), 64(आई), 64 (एम), 74, 65(1), 115(2), 351(2) और 4, 6, 8, 12 पोस्को कानून के तहत अपराध दर्ज किया है. रामबाबू रामकिशोर यादव की उम्र 46 वर्ष है . वह महालक्ष्मी रेसकोर्स झोपड़पट्टी गेट नं. 3 के पास महालक्ष्मी ताडदेव में रहता है.

    रामबाबू ने अपनी शिकायत में कहा था कि किसी एक व्यक्ति XYZ ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है. अपहरण का मामला होने के कारण पुलिस जांच में जुट गई. उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. जांच के दौरान पुलिस सिपाही घाटकर और परब को वह नाबालिग महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन परिसर में मिली. पुलिस पूछताछ में लड़की ने पिता की काली करतूतों को उजागर कर दिया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा है. इससे परेशान होकर हम घर से भाग गए. ताड़देव के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद येरेकर ने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच कराई जा रही है.

     

     

     

  • मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर, धर्मस्थलों, भीड़ भाड वाले इलाकों की निगरानी बढ़ी

    मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर, धर्मस्थलों, भीड़ भाड वाले इलाकों की निगरानी बढ़ी

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. केंद्रीय एजेंसी द्वारा मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी ( Terrorist Attack Warning on Mumbai) के बाद मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. धर्मस्थलों और भीड़भाड वाले इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 26/11 मुंबई हमले और कुछ स्थानों पर बम विस्फोट के बाद पहली बार गंभीर खुफिया चेतावनी दी गई है. मुंबई पर आतंकी हमला का इनपुट मिलने के बाद  मुंबई पुलिस को सतर्क रहने और इलाकों में गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है. (Terrorist attack warning on Mumbai, Mumbai police on high alert)

    पुलिस सूत्रों के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली कि मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा है. इसलिए केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने मुंबई पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं. इस चेतावनी के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. शहर में धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी की जा रही है.  मुंबई पुलिस के अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल किया जा रहा है.

    मुंबई शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और पुलिस उपायुक्तों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है. पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी अपने इलाकों में स्वयं गश्त कर रहे हैं. एहतियात के तौर पर यह आदेश दिया गया है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस मुख्यालय को देने का निर्देश दिया गया है. शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई  है.

     

    संभावित आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने मुंबई को अलर्ट कर दिया है। शहर के व्यस्ततम स्थान क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में पुलिस मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, “आतंकवादी खतरे की चेतावनी मिलने के बाद नागरिकों को भी सतर्क रहना चाहिए। यदि उन्हें किसी पर शक या संदेश हो तो वे पुलिस को सूचित करें।

  • मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने के लिए मांगा 50 हजार रिश्वत, एफडीए का सहायक आयुक्त गिरफ्तार

    मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने के लिए मांगा 50 हजार रिश्वत, एफडीए का सहायक आयुक्त गिरफ्तार

    आईएनएस न्यूज नेटवर्क

    मुंबई. मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अन्न व औषधि प्रशासन विभाग (FDA) के सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया है. सहायक आयुक्त डॉ दीपक राजाराम मालपुरे (FDA Assistant Commissioner Dr Deepak Malpure) कोकण विभाग के ठाणे एफडीए ऑफिस में तैनात थे.(FDA Assistant Commissioner arrested for demanding 50 thousand bribe to give license of medical store)

    एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक सुनील लोखंडे एवं स्टाफ को शिकायत मिली थी कि डॉ मालपुरे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने जाल बिछाया. शिकायत कर्ता से कहा गया कि वे सहायक आयुक्त से बात करते रहें. आखिर में डॉ मालपुरे 25000 रुपए में मेडिकल लाइसेंस देने के लिए तैयार हो गए.

    बुधवार को ऑफिस खुलने के बाद जैसे ही मालपुरे ने 25000 रुपए रिश्वत की रकम स्वीकार की जाल बिछा कर बैठे एंटी करप्शन के अधिकारियों ने रंगे हाथ दबोच लिया. ब्यूरो के अनुसार डॉ मालपुरे पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन महीने में एफडीए के पांच अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. इससे पता चलता है कि एफडीए भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. एफडीए अधिकारी बेखौफ होकर रिश्वत स्वीकार कर रहे हैं.