Category: महाराष्ट्र
-

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि बढ़ कर हुई 15 लाख
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2026 में होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा ख़र्च की जाने वाली राशि की सीमा बढ़ा कर 15 लाख रुपए कर दी है। वर्ष 2017 में खर्च की जाने वाली सीमा 10 लाख रुपए थी। चुनाव आयोग के इस फैसले से संभावित उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। (The limit for candidates can be spend Rs 15 lakh in the corporation election)महानगरपालिका चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा मर्यादित होने के कारण बहुत परेशानी होती थी। कागजात के खर्च, कार्यकर्ताओं के खान पान पर होने खर्च को सीमित रखना पड़ता था। पूरे खर्च का हिसाब निश्चित नमूने के तहत राज्य चुनाव आयोग को देना पड़ता था। लेकिन अब खर्च की सीमा 10 लाख से बढ़ा कर 15 लाख कर दिए जाने से उम्मीदवार राहत महसूस करेंगे।मुंबई मनपा – 15 लाखअ वर्ग पुणे व नागपुर – 15 लाखब वर्ग पिंपरी चिंचवड़, नासिक व ठाणे – 13 लाखक वर्ग कल्याण डोंबिवली, नवी मुंबई, छत्रपति संभाजी नगर, वसई- विरार 11 लाखड वर्ग ( कुल 19 महानगरपालिका) 9 लाख -

महाराष्ट्र में 17 फरवरी से होगी 10 वीं 12वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा के बाद सीबीएसई बोर्ड (CBSC Board Exam) परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। अनुमानित कार्यक्रम पिछले महीने घोषित किया गया था। अब केंद्रीय परीक्षा बोर्ड ने नियोजित कार्यक्रम जारी कर दिया है। खास बात यह है कि यह कार्यक्रम परीक्षा शुरू होने से ठीक 110 दिन पहले, यानी चार महीने पहले घोषित किया गया है , जिससे छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए लंबा समय होगा।(CBSE board exams for Class 10 and 12 in Maharashtra from February 17)
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी । जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सप्ताह पहले आयोजित करने का निर्णय लिया है । क्योंकि, 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाती है, जबकि 10वीं की परीक्षा मार्च में शुरू होती है। हालांकि, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र 12वीं और माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र 10वीं सरकार ने फरवरी -मार्च 2026 की परीक्षाओं की तारीखों के संबंध में एक परिपत्र जारी कर बताया है कि परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की जा रही हैं।
-

10 नवंबर से महाराष्ट्र में मकान सूची और मकान गणना का पूर्व परीक्षण
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत, एक पूर्व-परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें जनगणना के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। जनगणना 2027 के पहले चरण का पूर्व-परीक्षण, यानी मकान सूचीकरण और मकान गणना, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। 1 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यह पूर्व-परीक्षण मुंबई मनपा क्षेत्र के एम पश्चिम प्रभाग में आयोजित किया जाएगा। (Pre-test of house list and house census in Maharashtra from November 10)
जनगणना पूर्व परीक्षण के सिलसिले में जनगणना निदेशाालय की निदेशक डॉ निरुपमा डांगे मंगलवार को मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी से मुलाकात की। इस अवसर पर अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ.विपिन शर्मा उपस्थित थे।
महाराष्ट्र में मकान सूची और परिवार जनगणना का पूर्व-परीक्षण तीन चयनित नमूना क्षेत्रों में किया जाएगा। पूर्व-परीक्षण के लिए चुने गए नमूना क्षेत्रों में मुंबई के एम/पश्चिम वार्ड के 135 मकान सूची समूह, जलगांव जिले की चोपड़ा तहसील के 26 गांव और कोल्हापुर जिले की गगनबावड़ा तहसील के 45 गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जनगणना के पूर्व-परीक्षण के लिए जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधान लागू रहेंगे। पूर्व-परीक्षण के अनुसार राज्य में 402 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की एक टीम काम करेगी।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में जनगणना कराने के निर्णय को पहले ही अधिसूचित कर दिया है। जनगणना का पहला चरण, अर्थात् मकान सूची और जनगणना (चरण-1), अप्रैल और सितंबर, 2026 के बीच एक महीने की अवधि में आयोजित किया जाएगा। जनसंख्या जनगणना (चरण-2) फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
बीएमसी ने चयनित नमूना क्षेत्रों के सभी उत्तरदाताओं और आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के साथ पूर्ण सहयोग करें, जो डेटा संग्रह के लिए आवंटित क्षेत्रों में घरों और परिवारों का दौरा करेंगे।
-

मुंबई में शिवसेना के सबसे पहले निर्वाचित दो नगरसेवकों में एक गजानन संतराम ठाकरे का निधन
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। मुंबई में शिवसेना के सर्वप्रथम चुने गए दो नगरसेवकों में से एक और पांच बार नगरसेवक रहे गजानन संतराम ठाकरे का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शिवसेना के वरिष्ठ पूर्व नेता एवं विद्या भूषण शिक्षा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष ठाकरे का निधन शुक्रवार रात 9.30 बजे हुआ। उनके परिवार में दो बेटे, एक बहू और एक पोता हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 1 बजे दौलतनगर श्मशान घाट पर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में (उबाठा) के शिव सैनिक उपस्थित थे। (Gajanan Santram Thackeray, one of the first two Shiv Sena corporators elected in Mumbai, passed away)गजानन ठाकरे लगातार पांच बार (27 वर्ष) बीएमसी में नगरसेवक रहे। जब जब नगरसेवक थे तब कांदिवली से दहिसर तक सिर्फ़ एक ही वार्ड था, उस समय हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे गजानन ठाकरे के पीछे मजबूती से खड़े थे। वे शिवसेना के धनुष-बाण चुनाव चिन्ह पर कई दिग्गजों को हराकर निर्वाचित होते थे। यह वार्ड कांदिवली के समतानगर से दहिसर के चौकी तक फैला हुआ था।अब इस वार्ड में 10 वार्ड हैं। गजानन ठाकरे को समाज सेवा और राजनीति का समन्वय करने वाले एक आदर्श राजनेता के रूप में देखा जाता है।गजानन ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने मुंबई महानगरपालिका के महापौर परिषद के पहले अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया था। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे गजानन ठाकरे की प्रशंसा करते हुए कहते थे, ‘मूर्ति छोटी है, लेकिन कीर्ति बड़ी है।’ उन्होंने खुद को एक विकास पुरुष और एक ऐसे राजनेता के रूप में स्थापित किया था, जिन्होंने शिवसेना की कई शाखाओं के माध्यम से समाज सेवा को समाज सेवा के साथ जोड़ा था, जैसे कि शिवसेना शाखा के माध्यम से, मिनी कोर्ट चलाने जैसे तरीके से न्याय प्रदान करना, जब प्याज और आलू जैसी चीजें महंगी हो जाती थीं, तो उन्हें आम आदमी की पहुंच में आने वाले दामों पर बेचना, हर घर तक बीएमसी का पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन की व्यवस्था करना और विभिन्न प्रकार के फंडों के माध्यम से लोगों की सेवा करते थे।उन्होंने दहिसर बोरीवली विभाग में कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में लोगों की मदद की और स्वयं विद्या भूषण शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की और रावलपाड़ा विभाग के दहिसर उपनगर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक अत्यंत सुसज्जित सुविधा का निर्माण किया। आज इस विद्यालय में 1900 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने इस संस्था के सचिव का पद अपने कट्टर समर्थक और उस समय के साथी पूर्व नगरसेवक अशोक नार को सौंपकर दहिसर संभाग में एक अनूठा मॉडल स्थापित किया कि शिक्षा क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है।दहिसर से बोरीवली तक कई विधायकों, नगरसेवकों और शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित नेताओं की अगली पीढ़ी तैयार करने का श्रेय गजानन ठाकरे को जाता है। गजानन ठाकरे की शोक सभा 26 अक्टूबर को शाम 5 से 7 बजे तक विद्या भूषण हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में आयोजित की गई है। अशोक गोविंद नर ने नागरिकों से इस शोक सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। -

बीएमसी ने की 426 मकानों के लिए लॉटरी की घोषणा
आईएनएस न्यूज नेटवर्कमुंबई। मुंबई महानगरपालिका ने अति निम्न और निम्न आय वर्ग के लिए 426 घरों की लॉटरी की घोषणा की है। इस लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और मुंबई शहर में घरों की चाहत रखने वाले बीएमसी की वेबसाइट पर आवेदन भर सकेंगे। (BMC announces lottery for 426 houses)ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। शुल्क और जमा राशि उसी दिन रात 11.59 बजे तक जमा की जा सकेगी।लॉटरी ड्रॉ के लिए पात्र आवेदकों की सूची 18 नवंबर, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। ड्रॉ 20 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा और परिणाम 21 नवंबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे।बीएमसी की तरफ से सूचित किया गया है कि संपूर्ण सूचना पुस्तिका कल यानी 16 अक्टूबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक लॉटरी हेल्पलाइन 022-22754553 पर संपर्क कर सकते हैं या bmchomes@mcgm.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।बीएमसी को डीसीआर रूल 15 के तहत 4000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंडों के डेवलप करने से 800 घर प्राप्त हुए हैं। इसमें से अब तक 500 से अधिक घर बीएमसी को हस्तांतरित किए गए हैं। पहले चरण में 446 घरों की लॉटरी निकाली जा रही है। सभी घर 300 वर्ग फीट और उससे अधिक कारपेट के हैं। अधिक जानकारी के मनपा मुख्यालय में सहायक आयुक्त (प्रापर्टी विभाग) के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। -

प्रभादेवी में फिर भिड़े शिवसेना शिंदे – ठाकरे गुट के कार्यकर्ता
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना हुए बगावत के बाद से ही शिवसेना शिंदे और ठाकरे गुट एक दूसरे को देखना भी नहीं चाहते। इन दोनों गुटों के बीच दुश्मनी एक बार फिर उभर कर सामने आ गई। शुक्रवार सुबह दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में प्रभादेवी सर्कल के सौंदर्यीकरण को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए। दादर पुलिस ने दोनों पार्टियों के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दो साल कुछ साल पहले दौरान दोनों दलों के बीच भारी विवाद हुआ था जिसमें रिवाल्वर निकल गई थी। (Shiv Sena, Shinde and Thackeray faction workers clash again in Prabhadevi)
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नजदीक आते ही शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे और शिवसेना के बीच खींचतान मच गई है। प्रभादेवी में हुए विवाद को लेकर शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक समाधान सरवणकर ने कहा कि हमारे पास सर्कल का काम करने का वर्क ऑर्डर है। हमें इस काम के लिए फंड भी मिला है। सदा सरवणकर ने इस चौक के लिए पहले फंड मुहैया कराया था। पिछले दस दिनों से यहां सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। लेकिन उद्धव गुट के लोग पेंटिंग कर हमारे नाम पट्टिका को मिटा रहे हैं। उन्हें काम करवाना था तो डीपीडीसी से फंड लाना चाहिए था। समाधान ने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें काम करवाना है तो फंड लेकर आएं नहीं तो इस्तीफा दे दें।
जबकि शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं का कहना है इस सर्कल के विकास के लिए एक साल पहले वर्क आर्डर लेकर आए हैं। दोनों दलों के बीच हुए विवाद पर दादर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
-

अविलंब खाली करो आजाद मैदान, मुंबई पुलिस ने थमाया जरांगे पाटिल के नोटिस
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। आजाद मैदान आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस ने अविलंब आजाद मैदान खाली करने का नोटिस पकड़ा दिया है। चार पेज के नोटिस में मुंबई पुलिस ने कहा कि आपके द्वारा नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने के कारण आजाद मैदान में प्रदर्शन करने की दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है। इसलिए तुरंत आजाद मैदान खाली करें। (Vacate Azad Maidan immediately, Mumbai Police served notice to Jarange Patil)
सोमवार को मुंबई हाईकोर्ट द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बाद ही मुंबई पुलिस सक्रिय हो गए थी। मुंबई में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। यह चर्चा रात 12 बजे तक चलती रही। उससे पहले मुंबई पुलिस आंदोलनकारियों द्वारा सड़कों पर खड़े किए वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
आज सरकार की अवकाश घोषित किया गया है और आज ही सात दिन की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। गणेशोत्सव के बीच मराठा आरक्षण का आंदोलन के कारण मुंबई पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किल आ रही थी। इसको देखते हुए पड़ोसी राज्य गुजरात से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो प्लाटून को बुलाकर माता रमाबाई पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया है। राज्य रिजर्व पुलिस फोर्स की भी की कंपनियों को बुलाया गया है। इससे स्पष्ट है कि आज ही मराठा आंदोलनकारियों को मुंबई से खदेड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
-

मराठा आंदोलन एक्शन में आई मुंबई पुलिस, सड़कों से वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई हाईकोर्ट कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था मंगलवार 4 बजे तक मराठा आंदोलनकारियों से दक्षिण मुंबई के परिसर और सड़कों को मुक्त कराएं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंत्रालय से लेकर जेजे ब्रिज तक खड़े किए गए सभी वाहनों को सख्ती के साथ हटाया जा रहा है। (Mumbai police comes into action due to Maratha agitation, operation to remove vehicles from roads begins)
मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से शुरू मराठा आंदोलन के कारण दक्षिण मुंबई की दशा बिगड़ गई थी। महाराष्ट्र भर से लाए गए वाहनों को सड़कों के बीच में खड़ा कर मुंबई को पंगु बना दिया गया था। फुटपाथ को रसोईं घर बना दिया गया। गंदगी को सड़कों पर ही फेंक कर शहर में दुर्गंध का वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया गया।
लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मुंबई पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गई है। एसआरपीएफ की की टुकड़ी को क्विक एक्शन के लिए अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस भी सड़कों पर उतर चुकी है। जहां भी वाहन खड़े किए गए हैं सबको हटा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन हटाने पर वाहनों को टोविंग कर निकाला जाएगा। अभी हम संयम के साथ वाहनों को हटाने के लिए कह रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
-

मराठा आंदोलन से मुंबई शहर ठप, हाईकोर्ट का सरकार को निर्देश दक्षिण मुंंबई से आंदोलनकारियों को हटाए
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मराठा आरक्षण में आए आंदोेलनकारियों के कारण मुंबई शहर की स्थिति विकट हो गई है। आजाद मैदान में आंदोलन की अनुमति थी लेकिन दक्षिण की मुंबई की सड़कें गलियां, रेलवे स्टेशन सहित सब जगह आंदोलनकारियों ने कब्जा जमा लिया है। मराठा आंदोलन शुक्रवार 29 अगस्त से शुरु हुआ था। लेकिन पिछले चार दिनों से मुंबई शहर की हालत खराब हो गई है। दुकानें बंद हैं। होटल बंद हैं। सोमवार को मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कहा कि आंदोलनकर्ताओं की आवाज मुंबई हाईकोर्ट तक आने लगी है। हाईकोर्ट ने राज्य सराकर को निर्देश दिया कि सीएसएमटी, मरीन ड्राइव, फ्लाेरा फाउंटेन, सहित पूरे दक्षिण मुंबई परिसर को खाली कराएं।(Mumbai city paralysed due to Maratha agitation, High Court directs government to remove agitators from South Mumbai)
एमी फाउंडेशन द्वारा दायर की गई याचिका पर मुंबई उच्च न्यायालय में आज सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश दिए थे लेकिन उस आदेश किया गया है। मनोज जरांगे पाटिल और वीरेंद्र पाटिल ने आदेश का उल्लंघन किया है।
गुणरत्न सदावर्ते ने कोर्ट में दावा किया कि मराठा आंदोलनकारियों ने मुंबई को रोक दिया है। दक्षिण मुंबई की सड़कों को रोका जा रहा है। आजाद मैदान पुलिस की तरफ से कहा गया कि मराठा आंदोलनारियों की तरफ से अंडरटेकिंग देते समय शर्तों का पालन करने की स्वीकारोक्ति दी थी उसी अधार पर अनुमति दी गई थी लेकिन उसका उल्लंघन किया गया।

मुंबई की सड़कों पर फैला कचरा यचिकाकर्ता ने कहा कि केवल आजाद मैदान में आंदोलन की अनुमति दी गई थी। दूसरी जगह आंदोलन की अनुमति नहीं थी। आजाद मैदान के अलावा कहीं भी धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि गणेशोत्सव के दौरान पुलिस को कानून व्यवस्था संभालने में कठिनाई हो रही है। राज्य सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया कि शनिवार रविवार को आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी है। निर्धारित आवाज से ज्यादा उपयोग की अनुमति नहीं थी। जिन्होंने अनुमति मांगी थी उनकी भी जिम्मेदारी है।
मुंबई हाईकोर्ट तक आवाज सुनाई देने पर हाईकोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त किया। राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि नियम और शर्तों का उल्लंघन किया गया है। मुंबई की सड़कों पर बैलगाड़ी चलाई जा रही है। सड़क को जाम किया गया है। शहर को खेल का मैदान बना दिया गया है। आंदोलनकारी सब जगह हैं। पुलिस समन्वय बनाने की कोशिश कर रही है इसलिए बल का उपयोग नहीं किया गया।
स्कूलों ने छुट्टी घोषित किया
राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में बताया कि कई स्कूलों ने स्वयं छुट्टी घोषित कर दी। एक दिव्यांग छात्र को पांच घंटे अटके रहने के कारण वापस जाना पड़ा। नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का भी उल्लंघन किया गया। यह एक योजना के तहत किया गया है।
हाईकोर्ट के जज के वाहनों का रोका
हाईकोर्ट ने कहा कि पूरे हाईकोर्ट का घेराव किया गया है। जजों के वाहनों को भी रोक कर हाईकोर्ट तक पहुंचने से रोका गया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि आंदोलनकरी अब भी मुंबई में आ रहे हैं। उन्हें कैसे रोकेंगे। कोर्ट ने पूछा कि आप क्यों नहीं सड़कों को खाली करा रहे हैं। मनोज जरांगे की तरफ से एड. श्रीराम पिंगले, एड़ रमेश दुबे, एड़ वैभव कदम ने पक्ष रखा। मनोज जरांगे की तरफ से कहा गया कि सरकार तीन घंटे स्ट्रीट लाइट बंद रखा। खाने की दुकानों को बंद रखा गया। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों एतिहासिक मैदानों का नुकसान किया जा रहा है।
मुंबई में किसी को न आने दें
हाईकोर्ट ने कहा कि मुंबई में किसी को भी आने दें। मुंबई ठाणे से आने वाले लोगों को रोेकें। जरांगे के वकीलों ने कहा कि वे जरांगे को इस बारें में समझाने का प्रयास करेंगे। 5000 से ज्याद लोग आजाद मैदान में जमा नहीं होंगे इसका ध्यान रखा जाएगा। हाईकोर्ट ने कहा कि मंगलवार शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई को खाली करें। हमें जरांगे के स्वास्थ्य की चिंता है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूरा भर गया है। आंदोलनकारी सड़क पर टॉयलेट कर रहे हैं। सड़क पर नहा रहे हैं। तुम आजाद मैदान में कीचड होने की शिकायत नहीं कर सकते। आदोलन परिस्थिति से बाहर हो गया है। जरांगे कह रहे हैं कि और एक लाख लोग आएंगे। तुम मुंबई रोक नहीं सकते। मंगलवार शाम चार बजे तक आंदोलनकारियों को हटाएं। मंगलवार को ही 3 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
-

बैलेट पेपर से हुए बेस्ट एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में ठाकरे बंधुओं की करारी हार
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। बेस्ट एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पहली बार गठबंधन कर चुनाव में उतरे ठाकरे बंधुओं के ‘उत्कर्ष’ पैनल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था।क्ष21 सीटों में से इन्हें एक भी सीट नहीं मिली। शशांक राव के पैनल ने 14 सीटें जीतकर अकेले दम पर सफलता हासिल की, जबकि महायुति पैनल को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा। बेस्ट पतपेढ़ी चुनाव को मिनी बीएमसी चुनाव कहा जाता है लेकिन उत्कर्ष पैनल का इस चुनाव में धुआं उड़ गया। (Thackeray brothers suffered a crushing defeat in the Best Employees Co-operative Credit Society elections)
इस हार ने बेस्ट बैंक पर ठाकरे की शिवसेना के नौ साल के शासन का अंत कर दिया है। आगामी मुंबई मनपा चुनावों की पृष्ठभूमि में ठाकरे गुट और मनसे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार करने के साथ, इस परिणाम को दोनों दलों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि 9 साल से इस पर ठाकरे बंधुओं का कब्जा रहा।क्षबेस्ट वर्कर्स यूनियन का रहा प्रभुत्व
इस चुनाव में, शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेतृत्व वाली बेस्ट कामगार सेना और मनसे की बेस्ट कामगार कर्मचारी सेना ने मिलकर ‘उत्कर्ष’ पैनल बनाया था। भाजपा विधायक प्रसाद लाड, नितेश राणे और शिवसेना (शिंदे गुट) की किरण पावस्कर के नेतृत्व वाली महायुति की ‘सहकार समृद्धि’ पैनल उनके खिलाफ मैदान में थी। इसके अलावा, बेस्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा प्रायोजित शशांक राव पैनल ने भी कड़ी टक्कर दी।
शशांक राव पैनल के विजयी उम्मीदवार
1. मिलिंद शामराव आंबेकर
2. संजय तुकाराम आंब्रे
3. प्रकाश प्रताप जाधव
4. शिवाजी विशालराव जाधव
5. शशिकांत शांताराम अम्मुंडकर
6. शिवाजी विश्वनाथ खरमाटे
7. उज्ज्वल मधुकर भिसे
4. मधुसूदन विट्ठल धेंडे
9. नितिन गजानन कोरे
10. संदीप अशोक किरात
11. भाग्यश्री रतन डोंगरे (अनुसूचित जाति/जनजाति)
12. प्रभाकर खांडू धोंगडे (अनुसूचित जनजाति)
13 किरण रावसाहेब चांगण
14, दत्तात्रय बाबूराव शिंदे
प्रसाद लाड के पैनल के विजयी उम्मीदवार
1 रामचंद्र बागवे
2 संतोष बेंद्रे
3 संतोष चतुर
4 राजेंद्र गोरे
5 विजय कुमार कानाडे
6 रोहित केणी7 रोहिणी बाइत ( महिला आरक्षित सीट)
कुल परिणाम (21 सीटें);
शशांक राव पैनल- 14 सीटें
महायुति सहकारी समृद्धि पैनल – 7 सीटें
उत्कर्ष पैनल (ठाकरे ग्रुप + एमएनएस)-0 सीटें