Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

भाजपा के लिए उत्तर भारतीय केवल वोट बैंक, चार विधायक होने के बाद एक को भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. रविवार को नागपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उत्तर भारतीयों के वोट लेने वाली भाजपा ने चार विधायक होने के बावजूद एक भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया. इससे उत्तर भारतीयों में नाराजगी है जिसका परिणाम मनपा चुनाव में दिखाई देगा. (North Indians are only a vote bank for BJP, despite having four MLAs, not even one of them has a place in the cabinet)

विधानसभा में तीन और विधान परिषद में एक को मिला कर कुल एमएमआर में कुल चार उत्तर भारतीय विधायक होने के बावजूद भाजपा ने किसी को भी मंत्री नहीं बनाया. पिछ्ली बार एक उत्तर भारतीय विद्या जयप्रकाश ठाकुर को मौका दिया गया था लेकिन इस बार उनका भी पत्ता काट दिया गया.

विधान परिषद में भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजहंस सिंह, गोरेगांव से विद्या ठाकुर, बोरीवली से संजय उपाध्याय और वसई- विरार से स्नेहा दूबे में से किसी एक को मंत्रिमंडल में मौका अवश्य दिया जाएगा लेकिन किसी को भी मौका नहीं दिया गया. उत्तर भारतीय भाजपा के लिए केवल वोट बैंक बन कर रह गए हैं. उत्तर भारतीयों को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं देने से उत्तर भारतीय नाराज हो गए हैं इसका परिणाम मनपा चुनाव में दिखाई दे सकता है. मुंबई से केवल मंगल प्रभात लोढ़ा और आशीष शेलार को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है.

मंत्रिमंडल में केवल एक मुस्लिम 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर कुल 42 मंत्री बनाए गए हैं. रविवार को 39 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इस मंत्रिमंडल ने एनसी कोटे से एक मुस्लिम मंत्री हसन मुश्रिफ को कैबिनेट बनाया गया है. पिछली बार महायुति में तीन मुस्लिम मंत्री थे, उससे पहले महाविकास आघाड़ी सरका में मुस्लिम मंत्रियों की संख्या चार थी.

आज शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची 

कैबिनेट मंत्री 

1. चंद्रशेखर बावनकुले  (भाजपा)
2. राधाकृष्ण विखे पाटिल  (भाजपा)
3. हसन मुश्रिफ (एनसीपी) 
4. चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
5. गिरीश महाजन (भाजपा)
6. गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)
7. गणेश नाईक (भाजपा)
8. दादाजी भुसे (शिवसेना)
9. संजय राठोड़ (शिवसेना) 
10. धनंजय मुंडे (एनसीपी)
11. मंगल प्रभात लोढ़ा  (भाजपा) 
12. उदय सामंत (शिवसेना)
13. जय कुमार रावल (भाजपा) 
14. पंकजा मुंडे (भाजपा)
15. अतुल सावे (भाजपा)
16. डॉ अशोक उईके (भाजपा)
17. शंभुराज देसाई (शिवसेना)
18. एड . आशीष शेलार (भाजपा)
19. दत्तात्रेय भरणे (एनसीपी)
20. कु . आदिती तटकरे (एनसीपी) 
21. शिवेंद्र सिंह राजे भोसले (भाजपा) 
22. एड. माणिकराव कोकाटे (एनसीपी)
23. जयकुमार गोरे (भाजपा)
24. नरहरि झिरवाल (एनसीपी) 
25. संजय सावकारे (भाजपा)
26. संजय शिरसाट ( शिवसेना)
27. प्रताप सरनाइक (शिवसेना ) 
28. भरत गोगावले (शिवसेना) 
29. मकरंद पाटिल (एनसीपी)
30. नितेश राणे (भाजपा)
31. ⁠आकाश फुंडकर   ( भाजपा)
32. बाला साहेब पाटिल (एनसीपी)
33. प्रकाश आबिटकर (शिवसेना)

राज्य मंत्री 

1. माधुरी मिसल (भाजपा)
2. आशीष जायसवाल (शिवसेना) 
3. पंकज भोईर (भाजपा)
4. मेघना बोर्डीकर (भाजपा) 
5. इंद्रनील नाईक (एनसीपी) 
6. योगेश कदम (शिवसेना)

 

 

 

Related Articles

Back to top button