Breaking News
मोड़क सागर जलाशय भी हुआ ओवरफ्लो
मुंबई में चल रही 10% पानी कटौती वापस लिए जाने की घोषणा जल्द

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से मुंबई, ठाणे,पालघर, रायगड और नासिक जिलों में हो रही झमाझम बारिश के कारण मुंबई को जलापूर्ति करने वाले चार जलाशय ओवरफ्लो हो गए हैं। बुधवार को तानसा जलाशय लबाबल होकर बहने की सूचना के बाद गुरुवार सुबह मोड़क सागर जलाशय भी ओवरफ्लो हो गया।
जून महीने की शुरुआत में बारिश नहीं होने से मुंबई में पानी की कमी हो गई थी। इससे मनपा जल विभाग के अधिकारियों के चेहरे पर पानी को तनाव दिखाई दे रहा था। लेकिन जलाशय क्षेत्र में झमाझम बारिश से उनका तनाव हल्का हो गया है। (Modak Sagar Reservoir has also overflowed.)
सात प्रमुख जलाशयों अपर वैतरणा, मोड़क सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, तुलसी विहार में से मोड़क सागर, तानसा, तुलसी, विहार भर चुके हैं। अन्य तीन जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है। यदि बचे हुए तीनों जलाशय भरते हैं तो इस वर्ष मुंबई में पानी का बना संकट पूरी तयह टल जाएगा।
मुंबई को वर्ष भय जलापूर्ति के लिए 14,47,363 मिलियन लिटर की आवश्यकता होती है। जलाशयों में 10 09,432 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है। इससे मुंबई में चल रही 10% पानी कटौती वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि अगस्त से सुपर अल-नीनो आने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए भी अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं।




