Breaking News
मनपा सहित सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में 6 जुलाई को अवकाश घोषित, पेड़ गिरने से दो की मौत
ऑरेंज अलर्ट और तूफान की संभावना के कारण मनपा की घोषणा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार, 6 जुलाई, 2026 को मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई के सरकारी, निजी और मनपा के स्कूलों और कॉलेजों में कल, 6 जुलाई, 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय खुले रहेंगे।
मुंबई महानगरपालिका ने भी नागरिकों से अपील की है कि केवल आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें। (Holiday declared for July 6 in government and private schools and colleges, including municipal ones; two killed due to falling trees)
मुंबई में रविवार को भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। कुर्ला पश्चिम नौपाड़ा में हिंदी मनपा स्कूल के सामने सड़क पर पेड़ गिरने से 63 वर्ष के युनुस कुंदावाला की मौत हो गई।
दूसरी घटना आरे में घटी मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोग पर पेड़ गिर गया जिसमें 18 वर्ष के हसन रजा जहांगीर आलम सैयद की मौत हो गई।
वहीं मोहन गोखले रोड धीरज टावर के पास गोरेगांव पश्चिम में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से 28 वर्ष के दीपक माली घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक की हालत स्थिर बताई गई है। महापौर रितु तावड़े ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि घोषित की है।




