Breaking News
24 घंटों में बरस गए जुलाई महीने में होने वाली 40 प्रतिशत बारिश , चार दिनों 588 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में लगभग 250 से 300 मिमी बारिश हुई है। यह जुलाई महीने की औसत बारिश का 74 प्रतिशत और पूरे साल की बारिश का 25 प्रतिशत है। इस दौरान ज्वार-भाटे और लगातार बारिश के मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि मामूली बारिश में थम जाने वाली लोकल ट्रेन इस बार केवल 20 से 30 मिनट की देरी से चलती रही। (40 percent of July’s total rainfall poured down in just 24 hours)
मुंबई के 20 निचले इलाकों में जलभराव की घटनाएं हुईं और 18 पेड़ गिर गए। सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रेड अलर्ट की चेतावनी के बीच मनपा और विभिन्न एजेंसियों के लगभग 10,000 अधिकारी और कर्मचारी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारी भी हर घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
मुंबई में एक वर्ष में लगभग 2318 मिमी वर्षा होती है। जबकि जुलाई में औसत वर्षा 800 मिमी होती है। मुंबई क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। इन चार दिनों में मुंबई में लगभग 588 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह जुलाई माह की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 3 से 4 जुलाई 2026 के बीच 24 घंटों में मुंबई में लगभग 250 से 300 मिमी वर्षा हुई। यह वार्षिक मौसमी वर्षा का 25 प्रतिशत और जुलाई माह की वर्षा का 40 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में मुंबई के उपनगर विक्रोली में सबसे अधिक 316 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की सबसे अधिक वर्षा है। 4 जुलाई 2026 को दोपहर 2:50 बजे समुद्र का स्तर 4.26 मीटर था। इतनी भारी बारिश और ऊंची लहरों के बावजूद, 4 जुलाई 2026 को बृहन्मुंबई क्षेत्र में जनजीवन लगभग सामान्य रहा। शहर और उपनगरों में रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
इस दौरान, मनपा के आपातकालीन प्रबंधन विभाग को मुंबई में पेड़ों और शाखाओं से संबंधित 103 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 18 शिकायतें पेड़ गिरने से संबंधित थीं। घरों और दीवारों के गिरने की कुल 17 घटनाएं भी दर्ज की गईं। इन घटनाओं में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 20 से अधिक स्थानों पर विभिन्न माध्यमों से जलभराव की शिकायतें प्राप्त हुईं। हालांकि, संबंधित स्थानों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने समय रहते उपाय करते हुए पानी निकाल दिया। इसी बीच, भांडुप (पश्चिम) में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के किनारे एक निजी डेवलपर के निर्माण क्षेत्र में खुदाई का एक हिस्सा ढह गया। बीएमसी ने उक्त स्थान को बैरिकेड लगाकर सुरक्षित कर लिया है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।




